WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : पथ निर्माण विवादित स्थल को सुलझाने पहुंचे अंचल अधिकारी

SHARE:

  • अंगवाली व बेरमो प्रखंड के बीच सड़क निर्माण विवाद को लेकर तनाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड के अंगवाली एवं बेरमो प्रखंड के बालू बंकर के बीच सड़क निर्माण को लेकर विवादित स्थल पर 11 जून को बेरमो प्रखंड कार्यालय के कर्मी पहुंचे. दामोदर नदी पुल के उत्तरी दिशा में मार्ग निर्माण अधूरा रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी. अंचल कार्यालय बेरमो के राजस्व उप निरीक्षक श्याम बिहारी रजक और एसआई संजय कुमार सदल बल के नेतृत्व में स्थल का निरीक्षण कर जेसीबी मशीन चलवाई गई, लेकिन भूमि रैयत की ओर से विरोध के कारण कार्य रोकना पड़ा. स्थानीय झामुमो नेता बैजनाथ महतो ने रैयत की ओर से कागजात दिखाने हेतु एक दिन की मोहलत मांगी. कार्य पुनः 13 जून से शुरू करने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : दहेज रहित आदर्श विवाह करने वाले युवक को बोकारो में सम्मानित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भूमि रैयत की आपत्ति से निर्माण कार्य रुका

कार्यक्रम स्थल पर जेसीबी मशीन चलने के दौरान विरोध करने वाले भूमि रैयत की ओर से एक वृद्धा ने जेसीबी के सामने आकर निर्माण कार्य रोक दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूमि पहले सर्वे मार्ग में शामिल है. अंचल अधिकारी और थाना के एसआई संजय कुमार ने रैयतों को स्पष्ट किया कि यह सरकारी भूमि है जिसे सीसीएल द्वारा अधिगृहीत किया गया है और निर्माण कार्य रोकना गैर कानूनी है. सुरक्षा के लिए अब महिला बल सहित सशस्त्र बल को भी तैनात किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : शोलंकी सोनू की मजबूर माँ ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

स्थानीय नेताओं व ग्रामीणों की मौजूदगी में मामला सुलझाने का प्रयास

स्थल पर अंगवाली के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, भाजपा प्रतिनिधि हिमाचल मिश्रा, झामुमो के ललन सोनी, दीपक महतो सहित दर्जनों ग्रामीण और राहगीर मौजूद थे. सभी की मौजूदगी में विवादित स्थल पर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके और ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल सके. प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए आगामी कार्य के लिए रणनीति बनाई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर