Giridih : मंत्री हफीजुल हसन ने दिवंगत झामुमो नेता शोभा यादव के परिवार से की मुलाकात

SHARE:

  • शोभा यादव के परिवार को सांत्वना देते हुए मंत्री ने किया दुख की घड़ी में साथ रहने का आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने झामुमो नेता और समाजसेवी दिवंगत शोभा यादव के निवास परियाना रानिखावा पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की. मंत्री ने यादव के बेटे, पत्नी और बेटी से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा, “शोभा यादव एक सक्रिय जनसेवी नेता थे, जिनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका समाज के प्रति योगदान सदैव याद रखा जाएगा.” मंत्री हफीजुल हसन ने परिवार को पूरी सरकार की ओर से सहारा देने का आश्वासन भी दिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : शोलंकी सोनू की मजबूर माँ ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंत्री हफीजुल हसन ने शोभा यादव के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं

मंत्री हफीजुल हसन शोभा यादव के बारहवीं कार्यक्रम में भी शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि यादव की स्मृतियां सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी और समाज के लिए उनके कार्यों का प्रभाव हमेशा रहेगा. शोभा यादव का निधन कुछ दिन पूर्व लंबी बीमारी के बाद हुआ था. मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत और शक्ति मिलने की कामना की. उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव सहायता के लिए परिवार के साथ है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें