WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा एवं विकास पर भव्य प्रोफेशनल मीट का आयोजन

SHARE:

  • विभिन्न पेशेवरों को जोड़कर भारत की विकास यात्रा में सहभागिता बढ़ाने का उद्देश्य
  • प्रोफेशनल मीट में भागीदार बने विविध पेशेवर, मोदी सरकार के विकास एजेंडे को सशक्त किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के मंगलम माल स्थित विक्रमादित्य क्लासेस में भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में भव्य “प्रोफेशनल मीट” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील जैसे विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों से संवाद स्थापित कर उन्हें देश के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदार बनाना था. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पेशेवरों के योगदान की सराहना की.

इसे भी पढ़ें : Giridih : मंत्री हफीजुल हसन ने दिवंगत झामुमो नेता शोभा यादव के परिवार से की मुलाकात

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और सेवा का नया अध्याय

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है. उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है. इस “प्रोफेशनल मीट” के माध्यम से समाज के जागरूक और दक्ष वर्ग से संवाद स्थापित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जाएगा. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि झारखंड के हर जिले में भाजपा की योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता है और गिरिडीह में यह आयोजन इसी दिशा में सशक्त कदम है. महादेव दुबे ने प्रधानमंत्री के 11 वर्षों की उपलब्धियों जैसे जनकल्याणकारी योजनाएं, भ्रष्टाचार पर प्रहार, आधारभूत संरचना का विकास, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया अभियानों पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़ें : Giridih : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 18 छात्रों का चयन

झारखंड में भाजपा की नीतियों का व्यापक प्रसार और जन सहभागिता

कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुवे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. अन्य उपस्थित लोगों में भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, शिक्षक वर्ग के प्रदीप कुमार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनोज जालान, एडवोकेट राजीव सिन्हा, प्रोफेसर मुकेश साहा एवं अनेक पेशेवर भी शामिल थे. कार्यक्रम में सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडा का समर्थन करने और इसे जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर