WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तुलसी भवन में अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन, युवा प्रतिभाओं ने दिखाया जलवा

SHARE:

  • सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन और मीडिया मंत्रा एक्टिंग अकादेमी के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

स्थानीय तुलसी भवन में “सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन” और “मीडिया मंत्रा एक्टिंग अकादेमी” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला” का 12 जून 2025 को भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ. यह कार्यशाला 3 जून से शुरू हुई थी, जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मी हरि मित्तल ने लगभग दस दिनों तक संध्या समय में लगभग बीस युवा प्रतिभागियों को मंच और फिल्म अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया. अभिनय के विभिन्न पहलुओं को समझाने के लिए खेल, तत्काल-रचना (इम्प्रोवाईजेशन) और योग प्राणायाम को प्रशिक्षण में शामिल किया गया. प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ इस प्रशिक्षण में भाग लिया और अभिनय कला के जादू को करीब से अनुभव किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर एनसीपी युवा मोर्चा ने जताई चिंता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रंगमंच में युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए कार्यशालाओं की भूमिका

कार्यशाला के समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए. कई ने पहली बार अभिनय की दुनिया से रूबरू होकर इस कला के रोमांच को महसूस किया. समारोह में एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रतिभागियों ने एकल संवाद प्रस्तुत कर अपनी अभिनय क्षमता दिखाई. वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीमती अनीता सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए पुरस्कारों की घोषणा की. विकास कुमार ने प्रथम, श्लोक कुमार सिंह ने द्वितीय और सौरभ सुमन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए शहर में रंगकर्म के उत्थान के लिए तुलसी भवन के प्रयासों को महत्व दिया. उन्होंने कहा कि गंभीर रंगकर्म के लिए तुलसी भवन हमेशा संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा ने जमशेदपुर में लगाई विशेष प्रदर्शनी

जमशेदपुर में रंगमंच को नया जीवन देने की पहल

कार्यशाला के संयोजक विजय भूषण ने समापन समारोह का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. उन्होंने प्रतिभागियों की उत्साहवर्धक सहभागिता और रंगकर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने यह भी कहा कि कार्यशाला के माध्यम से युवाओं में अभिनय के प्रति जो रुचि और जागरूकता पैदा हुई है, वह आने वाले दिनों में क्षेत्रीय रंगमंच को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी ने अभिनय की इस अनमोल कला को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर