Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Adityapur : नकली कागजात और नंबर प्लेट के सहारे लाखों के माल को गायब करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

SHARE:

  • आदित्यपुर पुलिस ने एल्युमिनियम चोरी के मामले में चालक को गिरफ्तार कर माल बरामद किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 6 स्थित खेतान अजिकिया फैक्ट्री से 18,37,06 रुपये मूल्य के 6572.490 किलोग्राम एल्युमिनियम के एंगल को ले जा रहे ट्रक के गायब होने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है. पुलिस ने 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपीयों की खोज शुरू की थी. जांच में पता चला कि ट्रक के कागजात, नंबर प्लेट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड सभी नकली थे. एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर सवैयां के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने तकनीकी शाखा की मदद से साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इसके परिणामस्वरूप गाजीपुर (यूपी) के तबरेज खान को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थान में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने नकली दस्तावेजों के जरिए हुए माल की चोरी का किया पर्दाफाश

गिरफ्तार आरोपी तबरेज खान के निशानदेही पर यूपी नंबर की आयशर ट्रक और बक्सर से 337.5 किलोग्राम एल्युमिनियम एंगल बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार इस अपराध में शामिल गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभी भी पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है. पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए माल की बरामदगी और आरोपियों की पकड़ को प्राथमिकता दी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर