WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बोड़ाम व जमशेदपुर सदर प्रखंड का किया निरीक्षण

SHARE:

  • खोखरो गांव में शहद संग्रहण केंद्र का किया अवलोकन, आवास योजना लाभुकों से की संवाद स्थापित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने बोड़ाम प्रखंड के खोखरो गांव में प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (PM-JANMAN) के अंतर्गत स्थापित वन धन विकास केंद्र (VDVK) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में कार्यरत सबर समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और शहद संग्रहण, मधुमक्खी पालन, प्रोसेसिंग व ब्रांडिंग की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने शहद एकत्रीकरण हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियाँ भी वितरित कीं, जिससे इस कार्य को प्रभावी बनाया जा सके. इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो एवं JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत बारी भी मौजूद थे. संयुक्त सचिव ने सबर समुदाय के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और मार्केट लिंकेज पर विशेष जोर दिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : पेटरवार अंचल कार्यालय में सप्ताह में दो दिन जनता दरबार का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शहद संग्रहण केंद्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा

जमशेदपुर सदर प्रखंड के देवघर पंचायत में संयुक्त सचिव ने आवास योजना के लाभुकों से संवाद स्थापित कर उनसे सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना या न मिलना पूछा. उन्होंने ग्रामीणों को आगामी 15 से 30 जून तक चलने वाले धरती आबा जनभागीदारी अभियान की जानकारी दी, जिसमें जनजातीय बहुल गांवों में शिविर लगाकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अन्य लोगों को भी शिविरों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया. यह कदम जनजातीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहायक होगा.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : नकली कागजात और नंबर प्लेट के सहारे लाखों के माल को गायब करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

जनभागीदारी अभियान से जनजातीय समुदाय को मिलेगा लाभ

संयुक्त सचिव ने दोनों प्रखंडों के दौरान उपस्थित जनों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर गहन चर्चा की. उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और जनजातीय समुदाय के विकास के लिए सरकार के प्रयासों को समझाया. यह दौरा जनजातीय क्षेत्रों के विकास और कल्याण को गति देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर