WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : विश्व रक्तदान दिवस पर उपायुक्त ने दिलाई स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ, रक्तदान क्षेत्र के योगदानियों को सम्मानित किया

SHARE:

  • स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ज़ोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के सदर अस्पताल सभाकक्ष में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीसी रामनिवास यादव ने लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई और रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने स्वागत भाषण में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और हीमोफीलिया जैसे रोगियों की रक्त की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : अंगवाली उत्तरी के साप्ताहिक बाजार की रौनक लौटाने को ग्रामीणों और व्यवसायियों से अपील

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में डीसी रामनिवास यादव का स्वागत और सम्मान सिविल सर्जन डॉ. मिश्रा तथा रेडक्रॉस के सचिव अरविंद कुमार ने बुके, मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर किया. डीसी ने ब्लड बैंक की टीम की सराहना करते हुए रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया. इस दौरान 15 लोगों को उनके सेवाभाव के लिए मोमेंटो और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया. अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविर लगाने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त और सिविल सर्जन को विशेष सम्मान भी दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जनता दरबार में डीसीएलआर ने नामांतरण अपील समेत कई मामलों का किया निष्पादन

सम्मानित व्यक्तियों में डॉ एस के डोकानिया, डॉ विकास लाल, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ साकेत, शालिनी खोवाला, मदनलाल विश्वकर्मा, डॉ निकिता गुप्ता, रिया अग्रवाल, स्वाति बगेड़िया, विकास सिन्हा, अतेंद्र नारायण राम, बुलंद अख्तर, दानिश और सुरेंद्र यादव शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शोहेल अख्तर ने प्रस्तुत किया. सदर अस्पताल के कर्मचारी विशेषकर संत कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर