WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : तेनुघाट में वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला 68,250 रुपये का जुर्माना

SHARE:

  • बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती से जांच कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के तेनुघाट थाना के पास बोकारो ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व एएसआई विमल उरांव ने किया, जिनके साथ सुरेश प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, विकास कुमार और अमित कुमार भी जांच में शामिल थे. इस अभियान में लगभग 35 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कागजात और सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई. पुलिस ने वाहन के इंश्योरेंस पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र और सीट बेल्ट का सख्ती से निरीक्षण किया. सबसे ज्यादा उल्लंघन दोपहिया वाहनों के हेलमेट न पहनने का पाया गया, जिसके कारण वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए हेलमेट पहनने के महत्व को समझाया गया. जांच के दौरान कुल 68,250 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में पहली बार आयोजित हुआ मैंगो फेस्ट 2025, आम की खेती को मिलेगा बड़ा बाजार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी, वाहन जांच अभियान जारी रहेगा

एएसआई विमल उरांव ने बताया कि इस तरह के वाहन जांच अभियान जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास हो और वे नियमों का पालन करें. विशेष रूप से दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है ताकि दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इसके अलावा, वर्तमान में क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है. उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह जांच अभियान अपराधों को रोकने और यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम है. पुलिस का कहना है कि नियमित जांच और जुर्माना वसूली से सड़कों पर अनुशासन बढ़ेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर