Jamshedpur : भारी बारिश से जलजमाव, कुणाल षाडंगी ने डीसी से की बातचीत, राहत कार्य जारी

SHARE:

फतेह लाइव,रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्वर्णरेखा और खरखाई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मानगो, सोनारी और कदमा समेत कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री करण सत्यार्थी से फोन पर बात कर तुरंत शेल्टर होम खोलने और प्रभावित लोगों के लिए भोजन तथा राहत सामग्री की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उपायुक्त के आदेश पर जेएनएएसी और एमएनएसी की टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है तथा राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राहत कार्य में झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, राजेश सिंह, गुरमीत गिल, मो. सरफराज, रानू मंडल, युवा छात्र मोर्चा के चंदन यादव और समाजसेवी राहुल तिवारी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। ये कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता पहुँचा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि ज़रूरतमंद लोग सहायता प्राप्त कर सकें: हेल्पलाइन नंबर: 7033494999

प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा किए जा रहे त्वरित राहत कार्य से लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन लगातार बारिश के कारण हालात पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें