Dhanbad : सांसद ढुल्लू महतो ने सिंदरी की जनता को दिया आश्वासन : कोई भी आवास नहीं किया जाएगा खाली

SHARE:

  • मैनेजमेंट की मनमानी के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई का संकल्प, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे सांसद
  • जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़कों से संसद तक करेंगे संघर्ष – ढूल्लू महतो

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंदरी में मैनेजमेंट द्वारा बार-बार जनता को डराने और आवास खाली करने के नोटिस दिए जाने के विरोध में आज माननीय सांसद ढुल्लू महतो ने दीपक कुमार दीपू के आवास पर एक अहम बैठक की. सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है, कोई भी आवास खाली नहीं करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सिंदरी मैनेजमेंट द्वारा जनता में बार-बार दहशत फैलाने वालों के खिलाफ केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से शिकायत की जाएगी, और मंत्रालय को पहले ही पत्र सौंपा जा चुका है जिसका जवाब जल्द आने की उम्मीद है. सांसद ने बताया कि वे 10 जुलाई को लोकसभा के मानसून सत्र के लिए दिल्ली जाएंगे और सिंदरी से एक प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में मंत्री से मिलकर सभी मुद्दों पर समाधान की दिशा में चर्चा करेगा.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : करण किस्कू का अंडर-18 नेशनल कबड्डी टीम में चयन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मैनेजमेंट की दमनकारी नीति पर सख्त सांसद, मंत्री से मिलकर मांगेंगे जवाब

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद को बताया कि रिटेनर पदाधिकारी अपने परिवार के सदस्यों को नौकरी दिला रहे हैं, जबकि एफसीआई के पूर्व कर्मियों और उनके आश्रितों को घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है. डोमगढ़ जैसे क्षेत्रों में वर्षों से दुकानें चलाने वालों को अमानवीय तरीके से खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है, और कुछ दुकानों का आवंटन रद्द करने के बावजूद उनसे किराया वसूला जा रहा है. सांसद ने कहा कि यह दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कर्मचारी रिटायरमेंट के समय जिस क्वार्टर में था, उसे उसी टाइप का क्वार्टर लीज रेंट पर मिलना चाहिए. लेकिन रिटेनर पदाधिकारी खुद बड़े-बड़े कोठियों में रहकर आम जनता को निकाले जाने का नोटिस दे रहे हैं, जो सरासर अन्याय है.

इसे भी पढ़ें : BIT Sindri : निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

रिटेनरों की मनमानी पर सांसद ने उठाए सवाल, कहा- लीज नीति के तहत हो तत्काल अलॉटमेंट

सांसद ढुल्लू महतो ने आगे कहा कि यदि इस अन्याय को नहीं रोका गया तो वे लोकसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और दोषियों के खिलाफ जांच की मांग करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने सरकारी कोठियों और संसाधनों का दुरुपयोग किया है, उनसे सरकार का पूरा राजस्व वसूला जाएगा. सांसद ने यह भी कहा कि यह सुविधा नौकरी में रहने वाले कर्मचारियों के लिए थी, रिटेनरों को इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने बताया कि सिंदरी की सारी समस्याओं को उन्होंने डीआईएसएचए की बैठक में उपायुक्त के सामने भी उठाया है. सांसद ने आश्वासन दिया कि जब भी जनता को उनकी जरूरत होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे. बहुत जल्द वे सिंदरी की जनता के बीच एक आम सभा कर जनता को संबोधित करेंगे और संघर्ष की रूपरेखा साझा करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर