Potka : कोवाली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातुश्री काशीवा हरिभाई गोटी ट्रस्ट का हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

  • संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रसार में सहयोग देने का किया वादा, विद्यालय की सराहना की
  • ट्रस्ट ने विकास कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विद्या विकास समिति द्वारा संचालित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कोवाली में गुजरात के मातुश्री काशीवा हरिभाई गोटी चेरिटेबल ट्रस्ट, सुरत का जोरदार स्वागत किया गया. प्रबंधकारिणी समिति, आचार्यगण और दीदीजियों ने उन्हें पुष्पों और सम्मान के साथ अभिनंदन किया. ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी शिक्षा-संस्कृति सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई, जिसमें बताया गया कि यह ट्रस्ट 17 राज्यों में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा और छात्रावास निर्माण जैसे कार्यों में सक्रिय है.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : करण किस्कू का अंडर-18 नेशनल कबड्डी टीम में चयन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

देशभर में शिक्षा के लिए काम कर रहा ट्रस्ट, आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

कोवाली आगमन पर ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने विद्यालय के संस्थापक द्वारिका प्रसाद गुप्ता से विद्यालय के इतिहास और विकास यात्रा की जानकारी ली. उन्होंने प्रबंधन समिति और शिक्षकों से व्यक्तिगत योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की. विद्यालय के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने इसकी प्रशंसा की और रचनात्मक ढांचे के विकास में सहयोग का वादा किया. इस अवसर पर जमशेदपुर विभाग के प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर भी उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर