फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र बारीगोड़ा स्थित सामुदायिक उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रभारी एके श्रीवास्तव सहित, छात्रों, शिक्षकों तथा स्टाफ सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, पादहस्तासन, आलोमविलोम आदि आसनों का अभ्यास किया गया. इस अवसर पर एके श्रीवास्तव ने योग के महत्व को बताते हुए बच्चों को अपने दैनिक जीवन में उसको शामिल करने का संदेश दिया.
































