WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, 14 हजार लाभुकों के बीच 26 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण

SHARE:

  • नालसा और झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने सभी 13 प्रखंडों में किया ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा गिरिडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 ने संबोधित करते हुए बताया कि गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों में एक साथ यह शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त राम विलास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के सहयोग से न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा लाभुकों के बीच सरकारी परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : विचारधारा आधारित संगठन निर्माण पर झामुमो का जोर, जल्द होगा वर्ग संगठनों का विस्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

13 प्रखंडों में एक साथ चला विधिक सशक्तिकरण अभियान

शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सफदर अली नैयर ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर किया गया. इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तुरंत और प्रभावी रूप से दिलाना है. उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा गरीबों, वंचितों और अशिक्षितों को त्वरित और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. कोई भी ज़रूरतमंद व्यक्ति यहां संपर्क कर अपना संवैधानिक अधिकार प्राप्त कर सकता है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट पहुंचे कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कहा, दुःख की घड़ी में संगठन साथ है

गरीबों और अशिक्षितों को मिलेगा निःशुल्क न्याय सफदर अली नैयर

कार्यक्रम के अंत तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों में 14,000 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. इस दौरान कुल 26 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमें पेंशन, आवास, गैस कनेक्शन, वृद्धावस्था लाभ समेत कई योजनाएं शामिल रहीं. सचिव महोदय ने इस अभूतपूर्व सफलता में योगदान देने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस प्रशासन, पारा लीगल वालंटियर्स, मीडिया और आम जनता को धन्यवाद देते हुए इसे जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर