- जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में पारडीह से चाकुलिया तक जगह-जगह हुआ जोरदार अभिनंदन
फतेह लाइव, रिपोर्टर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के पूर्वी सिंहभूम दौरे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया. चाकुलिया सिमदी पहुंचने से पूर्व पारडीह चौक, डिमना चौक, बालीगुमा, पीपला, फुलडूंगरी, घाटशिला, धालभूमगढ़, और बिरसा चौक (चाकुलिया) सहित विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ. इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती का भरोसा दिलाया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Ranchi : बलिदान दिवस में शामिल हुए आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रांची में दिखाई ताकत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को उमड़ा जनसैलाब
स्वागत समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही. उपस्थित प्रमुख नेताओं में खगेनचन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र झा, डॉ. परितोष सिंह, अशोक सिंह, फिरोज़ खान, ज्योति मिश्रा, सतदल गिरी, बलदेव सिंह, मुरारीलाल शर्मा समेत अन्य कांग्रेसजन शामिल थे. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.









































