WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : बोकारो थर्मल ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा : गाय को बचाने के प्रयास में छात्र की मौत

SHARE:

  • घर का बड़ा बेटा रौनक बचा न सका जान, ओवरब्रिज निर्माण में देरी बन रही जानलेवा
  • अधूरे पुल ने छीनी मासूम की जान, जिम्मेदार कौन?

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को बोकारो थर्मल ओवरब्रिज पर एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें 19 वर्षीय छात्र रौनक कुमार यादव की जान चली गई. डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा का 11वीं कक्षा का छात्र रौनक अपने किसी कार्य से बोकारो थर्मल जा रहा था. इसी दौरान ओवरब्रिज के एक मोड़ पर सामने से गुजर रही एक गाय को बचाने के प्रयास में वह बाइक से असंतुलित होकर ग्रिल से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को और वर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में मिली गति

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ओवरब्रिज पर लावारिस पशुओं की मौजूदगी बनी जानलेवा

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत एक ऑटो की सहायता से डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल पहुँचाया. जहां प्राथमिक उपचार के कुछ ही मिनटों में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रौनक भलटोंगारिया बस्ती के निवासी हीरालाल यादव का पुत्र था और अपने माता-पिता का बड़ा सहारा था. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के घर में कोहराम मच गया. माता-पिता और परिजन गम में डूबे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Ranchi : बलिदान दिवस में शामिल हुए आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रांची में दिखाई ताकत

घर का इकलौता सहारा खोने के बाद टूट गया परिवार

स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से ओवरब्रिज निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस पुल का निर्माण लंबे समय से अधूरा है, जिसके कारण पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. ओवरब्रिज पर लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या और अधूरा निर्माण आम जनता के लिए खतरा बन चुका है. यदि निर्माण जल्द पूरा नहीं किया गया तो ऐसी घटनाएं फिर दोहराई जा सकती हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर