Jamshedpur : भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और लूट के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, 24 जून को जमशेदपुर के चारों प्रखंडों में होगा जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

  • पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई प्रमुख नेता होंगे शामिल, जनता से निर्णायक संघर्ष का आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी और खनिज संपदाओं की लूट समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसी कड़ी में 24 जून को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड कार्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता और नेता सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेंगे. रविवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारी और रणनीति पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की. बैठक में पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) मानगो थाना समिति ने चलाया संपर्क–समस्या–समाधान अभियान, जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम से करेंगे वार्ता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा की राज्यव्यापी रणनीति का केंद्र बना जमशेदपुर महानगर

सुधांशु ओझा ने बताया कि मंगलवार को करनडीह, पोटका, बोड़ाम और पटमदा प्रखंड कार्यालयों पर प्रातः 11 बजे से जोरदार प्रदर्शन होगा. यह प्रदर्शन झारखंड सरकार की नाकामी, सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ एक निर्णायक कदम होगा. उन्होंने बताया कि पोटका, कौवाली और आसनबनी मंडल के कार्यकर्ता पोटका प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम मंडल के कार्यकर्ता बोड़ाम प्रखंड कार्यालय तथा पटमदा एवं कमलपुर मंडल के कार्यकर्ता पटमदा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. वहीं, करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता एकत्र होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को और वर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में मिली गति

चारों प्रखंडों में बंटा विरोध-प्रदर्शन, हर स्तर पर हो रही तैयारी

प्रदर्शन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर मुख्य वक्ता होंगे. वहीं, पोटका में पूर्व विधायक मेनका सरदार, बोड़ाम में भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद और पटमदा में पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. बैठक में तय किया गया कि हर मंडल स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर आम जनता को इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा. भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Ranchi : बलिदान दिवस में शामिल हुए आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रांची में दिखाई ताकत

बड़े नेताओं की अगुवाई में होगी सरकार के खिलाफ हुंकार

बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें नंदजी प्रसाद, मेनका सरदार, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, रीता मिश्रा, संजीव सिन्हा, प्रदीप बेसरा, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, परेश मुखी, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, शशि सिंह समेत अन्य शामिल रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी मंडलों में जनसंपर्क अभियान तेज कर विरोध-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें