Giridih : बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी पहुंचे गिरिडीह, पुलिस अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

SHARE:

  • थाने आने वाले लोगों से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार, पुलिस-पब्लिक के रिश्ते को बनाएं और मजबूत आईजी गड़िदेशी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गड़िदेशी मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे. नए परिसदन भवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद एसपी डॉ. विमल कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. आईजी ने तुरंत जिले के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान 8 लोगों के साथ हेमकुंट साहेब यात्रा पर हुए रवाना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपराध और साइबर क्राइम पर कसेगा शिकंजा पुलिस पदाधिकारियों को दिए निर्देश

समीक्षा बैठक में आईजी ने थाने आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने की हिदायत दी. साथ ही पुलिस-पब्लिक के बीच विश्वास बढ़ाने और सहयोगी संबंध मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने साइबर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया. बैठक में डीएसपी कोसर अली, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर