Breaking News
Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

Jamshedpur : उलीडीह में युवक का अपहरण और मारपीट का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

SHARE:

  • आपसी विवाद से जुड़ी वारदात में युवक ने अपने साथियों पर लगाया गंभीर आरोप

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उलीडीह थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग तिर्की मैदान में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें कुछ युवकों ने एक युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसे पीटा और उसके रुपये छीन लिए. पीड़ित अमन प्रसाद, जो डिमना बस्ती के निवासी हैं, ने बताया कि वह देर रात काम से घर लौट रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें जबरन घेर लिया और एक अन्य स्थान पर ले जाकर मारपीट की. अमन ने आरोप लगाया कि इस वारदात में भोला महतो, कुंदन सिंह उर्फ भोदू, अमन कलाकार, डेंगू, धूमक्षेत्री सहित 8-10 अज्ञात युवक शामिल थे. घटना के बाद अमन ने उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में बी.टेक में नामांकन का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय थाने में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर

उलीडीह थाना प्रभारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह घटना प्रथम दृष्टया आपसी विवाद के कारण हुई लगती है. उन्होंने कहा कि सभी युवक परिचित हैं और घटना वाले दिन साथ में भोजन-सेवन कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद अमन ने अपने साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर