Breaking News
Jamshedpur : माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : संपर्क–समस्या–समाधान अभियान चलाकर जनता की आवाज बनी जद (यू), संकोसाई में किया जनसमस्याओं का दौरा

SHARE:

  • निचले व तटीय इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
  • स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता से बंधी उम्मीदें, जद (यू) ने दिखाया समस्या समाधान का रास्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को संकोसाई नंबर 1, डिमना रोड, जमशेदपुर में “संपर्क–समस्या–समाधान अभियान” चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व जद (यू) मानगो थाना समिति के महासचिव नीरज साहू ने किया, जिसमें जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए. जद (यू) नेताओं ने विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों की समस्याएं जानी और क्षेत्र की सफाई, जलापूर्ति, नाली व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और फॉगिंग आदि पर फीडबैक लिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बरई गांव में डेढ़ सौ वर्षों से हिंदू परिवार मना रहा मोहर्रम, अद्भुत सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Gambhir Car Associate Motion Ads

बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल में जुटी जद (यू) की टीम, जनसंवाद को मिली प्राथमिकता

अभियान के दौरान जद (यू) नेताओं ने श्यामनगर और रामनगर जैसे तटीय और निचले इलाकों का दौरा कर देखा कि जल निकासी की व्यवस्था बेहद खराब है. हर वर्ष बारिश में यह इलाका जलमग्न हो जाता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पक्की नाली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. वहीं, कई इलाकों में बिजली के पोल नहीं हैं और कुछ स्थानों पर जर्जर व नंगे तार लटकते देखे गए, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं. इस पर जद (यू) पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर समाधान के लिए ठोस प्रयास की बात कही.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : डीएवी कथारा में एनसीसी के आर्मी यूनिट की हुई शुरुआत, चयनित हुए 50 छात्र

बिजली के नंगे तार और टूटी सड़कें बनीं बड़ी चिंता, बरसात में जलजमाव से परेशान लोग

नेताओं ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं की जानकारी जल्द ही संबंधित विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी और त्वरित समाधान की दिशा में पहल होगी. इस अभियान में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, कन्हैया ओझा, प्रवक्ता आकाश शाह, महानगर सचिव दीपक गौड़, थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, जेपी सिंह, ममता सिंह, मनोज गुप्ता, पिंकी कौर, सुशील महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. जद (यू) की यह पहल स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश छोड़ने में सफल रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर