Breaking News
Jamshedpur : माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी के भूतनाथ मंदिर में नि:शुल्क कांवर यात्रा हेतु पंजीयन शुरू, महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय

SHARE:

  • बोल बम के नारों के साथ भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, 25 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
  • भक्तों के सहयोग से होगा बाबा बैद्यनाथ की भव्य यात्रा का सफल आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए पंजीयन का कार्य तेज़ी से चल रहा है. 25 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली इस यात्रा में हिस्सा लेने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. पंजीयन के दौरान शिवभक्तों ने हाथों में पोस्टर लेकर “बोल बम” के नारे लगाए, जिससे मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है, जिसमें 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का नामांकन नहीं किया जा रहा. महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक देखी गई, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह चरम पर है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बरई गांव में डेढ़ सौ वर्षों से हिंदू परिवार मना रहा मोहर्रम, अद्भुत सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Gambhir Car Associate Motion Ads

भक्तिमय माहौल में हुआ पंजीयन, महिलाएं निभा रहीं नेतृत्व की भूमिका

पंजीयन की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह का मंदिर समिति की ओर से पुष्पहार और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. विकास सिंह ने बताया कि आठ दिवसीय यह यात्रा सोनारी से शुरू होकर ट्रेन, छोटी गाड़ी और बस के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचेगी. वहां से उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर कांवरिया पैदल बाबा नगरी (देवघर) जाएंगे. यात्रा के दौरान हर पड़ाव पर धर्मशाला, टेंट, नाश्ता और दो समय के निरामिष भोजन की व्यवस्था की गई है. उन्होंने पंजीयन करा रहे श्रद्धालुओं को टॉर्च और कपड़े का थैला साथ ले जाने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : डीएवी कथारा में एनसीसी के आर्मी यूनिट की हुई शुरुआत, चयनित हुए 50 छात्र

यात्रा के हर पड़ाव पर भव्य इंतजाम, विकास सिंह ने दी आवश्यक दिशा-निर्देश

विकास सिंह ने यह भी कहा कि जिस कार्य में महिलाएं आगे आती हैं, वह कार्य निश्चित रूप से सफल होता है और यह कार्य स्वयं बाबा बैद्यनाथ का है. पंजीयन शिविर में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में आशुतोष सिंह, कृष्णा सिंह, अरविंद महतो, राजेश पांडे, सुनील सिंह मास्टर, विनोद सिंह, हरिया दादा, पप्पू वर्मा, शिव शंकर यादव, कमल दुबे, मनीष सिंह, अरूप दत्त और कई महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे. आयोजन में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का एक आदर्श उदाहरण देखने को मिला.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर