Breaking News
Jamshedpur : माता नरेंद्र कौर का अंतिम अरदास कार्यक्रम बर्मामाइंस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : डबरसैनी पहाड़ी क्षेत्र में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

SHARE:

  • 300 पीपल के पौधे लगाए गए, पर्यावरण-संरक्षण व सांस्कृतिक मूल्यों को देने का संदेश
  • पंचवटी अभियान बना हरियाली का प्रतीक, युवाओं ने निभाई अग्रणी भूमिका

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित डबरसैनी पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत सरकार के “मेरा युवा भारत (MY Bharat)” एवं “पंचवटी पहल अभियान” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक पीपल के पौधों का रोपण किया गया. सभी पौधों को फेंसिंग से संरक्षित किया गया ताकि उनका सुरक्षित विकास सुनिश्चित किया जा सके. इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरणीय चेतना, जन-जागरूकता और धार्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना भी था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : “वैचारिकी” पुस्तक का भव्य लोकार्पण जुगसलाई में, समाज जागरूकता के लिए साहित्यिक पहल

Gambhir Car Associate Motion Ads

डबरसैनी पहाड़ में पर्यावरण और संस्कृति की एक साथ पहल

कार्यक्रम में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, नेहरू युवा केंद्र के पूर्व उपनिदेशक गोपाल चंद्र ओझा, जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, पंचवटी पहल अभियान संयोजक जयप्रकाश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा सहित कई समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए. वक्ताओं ने अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक पेड़, मां के नाम समर्पित करना, केवल एक श्रद्धा भाव नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए एक हरित उपहार है. लोगों से इस मुहिम को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संपर्क–समस्या–समाधान अभियान चलाकर जनता की आवाज बनी जद (यू), संकोसाई में किया जनसमस्याओं का दौरा

विधायक व जिला परिषद अध्यक्ष ने की जनभागीदारी की सराहना

इस विशेष पौधारोपण कार्यक्रम में “पंचवटी पहल अभियान” के तहत 1008 पीपल के पौधों के रोपण और संरक्षण का संकल्प दोहराया गया. यह न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में ठोस कदम है, बल्कि धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता का प्रतीक भी है. वक्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देने के लिए ऐसे अभियान जरूरी हैं. डबरसैनी में आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर