Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बीबी प्रकाश कौर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे आम और खास, अर्जुन मुंडा – बोले सालों से मुझे मां का स्नेह मिलता रहा है, धामी समेत अन्य ने जताया शोक

SHARE:

इंद्रजीत, गुरमीत और बलबीर की माता जी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब, कई राज्यों से जुटे खास

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी सरदार बलबीर सिंह की 88 वर्षीय मां बीबी प्रकाश कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करने झारखंड बिहार उड़ीसा पश्चिम बंगाल से आम एवं खास लोग पहुंचे.

टेल्को गुरुद्वारा में हुई अंतिम अरदास में शामिल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मुझे पिछले कई सालों से बीबी प्रकाश कौर से मां का स्नेह मिलता रहा है, जिससे मैं वंचित हो गया हूं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा के अनुसार स्वर्गीय जोगिंदर सिंह एवं बीबी प्रकाश कौर से मिले धार्मिक संस्कार एवं मानवीय संवेदना के कारण ही वाहेगुरु की परिवार पर असीम कृपा बनी हुई है.

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मठारू के अनुसार मां परिवार की धूरी होती है, बीबी प्रकाश कौर धन्य है, जिनके सपूत हर क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.

इससे पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक सरदार हरविंदर सिंह जम्मू वाले ने संचालन किया. तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी के साहिब के अमित सिंह निर्गुण एवं टाटानगर के गुरदीप सिंह निक्कू के जत्थे ने कीर्तन गायन किया.

सरदार सुखदेव सिंह खालसा ने परिवार के मुखिया सरदार जोगिंदर सिंह और बीबी प्रकाश कौर की सिख समाज को देन का उल्लेख किया. सरदार जोगिंदर सिंह टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार रहे. वहीं बीबी प्रकाश कौर ने बतौर महासचिव एवं प्रधान छह साल तक सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा में अपनी सेवाएं दीं.

कोल्हान के सिखों की सिरमौर धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से बीबी प्रकाश कौर के योगदान को याद करते हुए प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, महासचिव अमरजीत सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी रविंदर कौर ने परिवार को स्मृति एवं मान पत्र भेंट किया.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने दुख के समय में परिवार के साथ खड़े रहने वालों के प्रति आभार जताया.

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

विधायक एवं जनता दल यू नेता सरयू राय, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, टाटा समूह कंपनियों के यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक एवं सीजीपीसीके पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, मजदूर नेता परविंदर सिंह सोहल, दयाल बिल्डर के प्रमुख सुरेन्द्र सिंह टीटू, कुलविंदर सिंह पन्नू, वरीय समाजसेवी अर्जुन वालिया, त्रिलोक सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, सोनारी के पूर्व प्रधान तारा सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, साकची के निर्वाचित प्रधान (सीजीपीसी) की ओर से हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, सतनाम गंभीर, भाजपा नेता चंचल भाटिया, तरविंदर भाटिया, रविंद्र सिंह सिंह रिंकू, राज्य गोवंश कमेटी के अध्यक्ष राजू गिरी, टाटा मोटर्स से बीएन सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण, महासचिव आरके सिंह एवं सभी कमेटी मेंबर, गुरदीप सिंह (तार कंपनी) टीटीसीए के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी सिंह, तख्त कमेटी के सचिव हरवंश सिंह खनूजा, बिहार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा, कानूनी सलाहकार जगजीत सिंह बग्गा, रामगढ़िया सभा के ट्रस्टी जसवीर सिंह संधू, खालसा क्लब के अध्यक्ष भगवंत सिंह रूबी, उद्यमी हरजीत सिंह विरदी, अकाली दल के प्रधान एवं कमेटी सदस्य, युवा नेता सतबीर सिंह सोमू के साथ ही धनबाद, रांची मेन रोड, रातु रोड, बोकारो, डेहरी ऑन सोन, जमालपुर, मुंगेर, आसनसोल, दुर्गापुर, कोलकाता, किरीबुरू, चाईबासा, चक्रधरपुर, घाटशिला मुसाबनी सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के एक सौ से ज्यादा गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान एवं कमेटी सदस्य, विभिन्न राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठन के प्रतिनिधियों ने हाजिरी भरी और अंतिम अरदास में शामिल हुए. बीबी कमलजीत कौर गिल, कमलजीत कौर, सेंट्रल की सहायक महासचिव परमजीत कौर, गोलपाहाड़ी गुरुद्वारा की ग्रंथी बीबी गुरमीत कौर, त्रिपता कौर, प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, अवतार सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह आदि. 

इंद्रजीत सिंह को देश के प्रसिद्ध सिख नेताओं ने भेजवाया शोक संदेश

दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, सिख संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी, महासचिव राजेंद्र सिंह मेहता, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका द्वारा शोक संदेश अपने प्रतिनिधियों द्वारा भेजा गया. दादी के पोते दमनप्रीत सिंह और अमरीक सिंह, सतनाम सिंह ने सभी का साधुवाद किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर