Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शांतिनगर में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, दो फरार

SHARE:

  • गुप्त सूचना पर परसुडीह पुलिस की छापेमारी, 846 ग्राम गांजा बरामद
  • स्थानीय नेटवर्क के जरिए हो रही थी नशे की आपूर्ति, पुलिस जांच में जुटी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगाझड़ी के शांतिनगर में सोमवार देर शाम गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक युवक सौरभ कुमार दास को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी—शिबू और रानू—अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार युवक टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती का निवासी है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की थैली में रखे 846 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस संबंध में परसुडीह थाना के एसआई रितेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआईआर में सौरभ के साथ-साथ शिबू और रानू को भी नामजद आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों ने की रणनीतिक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

Gambhir Car Associate Motion Ads

पुलिस की तत्परता से एक आरोपी चढ़ा हत्थे, दो अब भी फरार

गिरफ्तारी के बाद सौरभ कुमार दास से थाना में पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने फरार साथियों के नाम और उनकी भूमिका का खुलासा किया. पुलिस का मानना है कि यह गिरोह स्थानीय स्तर पर गांजा की आपूर्ति कर रहा था और युवाओं को इसकी लत लगाने का काम कर रहा था. परसुडीह पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. वहीं, सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर