Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन का पांचवां पद स्थापना समारोह संपन्न

SHARE:

  • पीडीसी डॉक्टर दीप्ति सहाय की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन, नए सत्र की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने प्रस्तुत की आगामी योजनाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में सोमवार को इनर व्हील क्लब सनशाइन का पांचवा पद स्थापना समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में पटना से पीडीसी डॉक्टर दीप्ति सहाय उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील प्रेयर आईएसओ दीप्ति सिंहा द्वारा की गई, तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ स्वागत समारोह प्रारंभ हुआ. क्लब की सदस्य विभूति रंजन ने गणेश वंदना कर सभी का हार्दिक स्वागत किया. इस दौरान क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने सभी सदस्यों को मेडिसिनल पौधे देकर सम्मानित किया. मंच संचालन की जिम्मेदारी नमिता जमुआर ने बखूबी निभाई. सत्र 2024-25 की अध्यक्ष सोनाली तरवे ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रोजेक्ट्स का विवरण देते हुए सदस्यों को टोकन ऑफ लव से सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “NARCOS” के तहत गोरखपुर एक्सप्रेस से 12.1 किलोग्राम गांजा बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय, चार्ट प्रेसिडेंट रंजना बगेड़िया और पास्ट प्रेसिडेंट अर्चना कुमारी को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया. सत्र 2024-25 की सेक्रेटरी राखी झुनझुनवाला ने सुंदर पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से क्लब की लगभग 105 परियोजनाओं का विस्तृत विवरण दिया. नवनियुक्त प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया का परिचय नेहा राजगढ़िया ने किया, जिनके जुझारूपन और नेतृत्व क्षमता की तारीफ की गई. कविता राजगढ़िया ने स्वागत भाषण में आगामी सत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन और जिला द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट और उद्देश्य प्रस्तुत किए. उन्होंने अपनी टीम का परिचय देते हुए सभी सदस्यों को नेपल पिन पहनाकर इंडक्ट किया और क्लब की ओर से विशेष फाइल भी प्रदान की.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : मुसाबनी बाजार में वर्षों से जमा कचरे की सफाई कांग्रेस अध्यक्ष की पहल पर शुरू

क्लब सेक्रेटरी स्मृति आनंद ने 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित आठ प्रोजेक्ट्स पर प्रकाश डाला और बताया कि क्लब लगातार सक्रिय रूप से जनसेवा कार्य कर रहा है. समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे, जिन्होंने क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा की. इस आयोजन ने क्लब की एकजुटता और सेवा भावना को मजबूत करते हुए नए सत्र की शुरुआत को उत्साहपूर्ण बना दिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर