Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Potka : मालवाहक टेंपो ने ट्रिपल लोड बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला के कोवाली थाना अंतर्गत रविवार शाम को बुकामडीह गांव के समीप मालवाहक टेंपो के द्वारा तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारी गई. इससे मौके पर बाइक सवार सिकरसाईं गांव निवासी युवक पुरस्तन सरदार की घटनास्थल पर मौत हो गई. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार सूरज सरदार को सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि रंजीत सरदार का इलाज पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार मालवाहक टेंपो हरिना कि ओर जा रहा था. वहीं हरिना तरफ से कोवाली आ रहे ट्रिपल लोड बाइक सवार युवकों को बकमडीह में मालवाहक टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार युवक तीनों गिर गए. ठोकर के कारण सिकरसाई के रहने वाला पुरस्तन सरदार की मौके पर मौत हो गई, जबकि घटना में सिकरसाई के सुरज सरदार व गोमियासाई गांव के रंजीत सरदार घायल हो गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसमें सूरज सरदार की स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जबकि रंजीत सरदार का इलाज पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायलों को अस्पताल भेजा गया. वहीं पुलिस के द्वारा मालवाहक टेंपो को जप्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर