Breaking News
Sakchi Gurudwara : अमरप्रीत सिंह काले के नायक एवं प्रिय अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, नेता, पत्रकारों और आमजन ने दी श्रद्धांजलि Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छोटे वाहन मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़तालः सरयू राय ने की उपायुक्त से चर्चा, डीसी ने कहाः तीन दिनों में हो जाएगा समस्या का समाधान

SHARE:

बोले डीसी-लोगों को जरूरी प्रोसेस के बारे में बताएंगे, जरूरत हुई तो इस दिशा में नोटिफिकेशन जारी करेंगे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बुधवार को छोटे वाहन मालिकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में फोन पर विस्तृत वार्ता की और उनसे कहा कि इस मामले का युक्तिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना चाहिए।

उपायुक्त ने सरयू राय से कहा कि वह तीन दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान कर देंगे। अभी वह शहर से बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों और माइनिंग अफसरों संग बैठ कर इस संबंध में चर्चा करेंगे और बेहद जल्द हड़ताली लोगों से बातचीत करेंगे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने सरयू राय से कहा कि जिन्हें निर्माण कार्य के लिए बालू चाहिए, उन्हें क्या करना होगा, इस संबंध में वह लोगों को तरीका बताएंगे। उसकी प्रक्रिया क्या होगी, इसके बारे में भी समझाएंगे और आवश्यक हुआ तो इस संबंध में जरूरी नोटिफिकेशन भी जारी करेंगे।

श्री राय ने बताया कि उन्होंने चार रोज पहले भी डीसी से इस संबंध में बातचीत की थी। आज फिर उन्होंने उसे दोहराया। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस समस्या का तीन दिनों में समाधान हो जाएगा और किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। डीसी ने राय से कहा कि संभवतः शुक्रवार या शनिवार को वह लोगों से मिलेंगे और जरूरी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर