Incidents of theft are increasing in Jamshedpur : खड़ंगाझार में एक ही रात तीन मंदिरों में चोरी, चांदी के मुकुट-छत्र समेत नकदी पार, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार में चोरों ने धार्मिक आस्था पर वार करते हुए एक ही रात में तीन हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया। श्री हनुमान मंदिर, श्री VVS मंदिर (गणेश मंदिर) और टीओपी परिसर स्थित जटाधारी शिव मंदिर से चांदी के मुकुट, छत्र, नकद रुपये समेत कीमती सामान चोरी कर लिया गया। अनुमानित नुकसान दो लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

VVS मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर अर्धनग्न अवस्था में, हाथ में रॉड लिए मंदिर में प्रवेश करता दिख रहा है। यहां छह दान पेटियां तोड़कर नकदी भी उड़ाई गई। चोरी की सूचना मिलते ही श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति के महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और टेल्को थाना को सूचित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट कर जमशेदपुर पुलिस से अविलंब कार्रवाई की मांग की। उनके अनुसार, “टीओपी परिसर स्थित मंदिर तक असुरक्षित है, इससे अधिक चिंताजनक स्थिति और क्या होगी।” अखाड़ा कमिटी अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सुमित जैसवाल, मनीष तिवारी, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, पंकज मिश्रा समेत कई स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए शीघ्र उद्भेदन की मांग की।

जमशेदपुर पुलिस के वेरिफ़ाएड ट्विटर हैंडल से जवाब आया कि मामले में संज्ञान लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। चोरी की इस वारदात से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और इसे सीधे पुलिस प्रशासन को दी गई चुनौती माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को आरोपितों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है।

खड़ंगाझार में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं, और लोग मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें