Jamshedpur Big News : परसुडीह में सनसनीखेज वारदात – पति ने पत्नी की कर दी हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दें दी जान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. यहां एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 34 वर्षीय शिल्पी मुखर्जी के रूप में हुई है, जो पोटका प्रखंड के सीएचसी में नर्स के पद पर कार्यरत थी. उसका शव परसुडीह स्थित उसके घर से बरामद किया गया.

जानकारी के अनुसार शिल्पी के पति साहब मुखर्जी को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था. इसी शक के चलते उसने पहले घर में पत्नी का गला दबाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नांदुप रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परसुडीह के थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि साहब मुखर्जी ने हत्या और आत्महत्या की बात सुसाइड नोट और वाट्सएप स्टेटस के जरिए कबूल की थी. घटना के बाद परसुडीह पुलिस ने महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है. वहीं सुंदरनगर थाना की पुलिस ने रेलवे ट्रैक से साहब मुखर्जी का शव बरामद किया.

महिला के भाई अमित कुमार ने बताया कि चार साल पहले शिल्पी की शादी हुई थी. घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें