WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लोयोला स्कूल में भव्य क्लाइडोस्कोप-2025 सम्पन्न, चैंपियनशिप पुरस्कार लिटिल फ्लावर स्कूल को मिला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

क्लाइडोस्कोप 2025 — एक भव्य अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का सफल आयोजन लोयोला स्कूल (बिस्टूपुर) के फेजी ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने का एक सराहनीय प्रयास था, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस वर्ष की प्रतियोगिता का मुख्य विषय “बुकवर्म्स” यानी किताबी कीड़ा था। इस थीम के माध्यम से आयोजकों का उद्देश्य यह संदेश देना था कि आजकल बच्चे मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इतने व्यस्त हो गए हैं कि किताबों से उनका जुड़ाव कम होता जा रहा है। प्रतियोगिता का मकसद बच्चों को पुस्तकों की अद्भुत दुनिया से दोबारा जोड़ना, पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना और ज्ञान की प्यास जगाना था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, लोयोला जूनियर सेक्शन की पूर्व वाइस प्रिंसिपल डॉ. श्रीमती पिंकी मिधा, विद्यालय के फादर रेक्टर माइकल टी. राज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस, फादर जेरी, सीनियर सेक्शन की वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्री, जूनियर सेक्शन की वाइस प्रिंसिपल विनीता एफ. एक्का और विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

इसकी शुरुआत फादर रेक्टर माइकल टी. राज द्वारा प्रार्थना तथा प्रार्थना-गीत और नृत्य-प्रस्तुति से हुई। इस प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कुल सात रोचक कार्यक्रम, इन कैरेक्टर – कक्षा 1 और 2 के लिए परियों की कहानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पपेट इट अप – कक्षा 3 के लिए बच्चों की कहानियों पर आधारित कठपुतली प्रतियोगिता, स्टोरी टेल – कक्षा 4 और 5 के लिए कहानी सुनाने की रिले प्रतियोगिता, बुक ब्रेनिएक्स – कक्षा 4 और 5 के लिए पुस्तकों और लेखकों पर आधारित क्विज़, कवर स्टोरी – कक्षा 5 के लिए पुस्तक के शीर्षक के आधार पर कवर डिज़ाइन, राइम टाइम – चित्र के आधार पर कविता लेखन एवं वाचन (कक्षा 5) एवं क्लासिक कुट्योर – अंग्रेजी की प्रसिद्ध क्लासिक पुस्तकों पर आधारित फैशन शो (कक्षा 5) प्रतियोगिता हुई।
प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडिस ने बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और उन्हें उपन्यास, कविताएँ और कहानियाँ लिखने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का चैंपियनशिप पुरस्कार लिटिल फ्लावर स्कूल को मिला। प्रथम स्थान पर लोयोला स्कूल, टेल्को; द्वितीय स्थान पर डी.बी.एम.एस. इंग्लिश स्कूल और के.पी.एस. बर्मामाइंस रहे।

जूनियर स्कूल की उपप्रधानाचार्या श्रीमती विनीता एफ. एक्का ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि “क्लाइडोस्कोप के माध्यम से हम बच्चों के ज्ञान में वृद्धि करने और उन्हें नवीन अनुभव देने का प्रयास करते हैं।”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर