Bokaro : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर पेटरवार प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राएं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल आदिवासी समाज की आवाज थे, बल्कि उन्होंने झारखंड को पहचान दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है। शिक्षकों ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा में गुरुजी के सामाजिक कार्यों, आदिवासी हितों के लिए किए गए संघर्ष और झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें