Jamshedpur : सेंट्रल दुर्गापूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला, उठाई यह मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह से उनके कार्यालय में मिला. इसमें शामिल सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के महासचिव ललन सिंह यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से समिति द्वारा विगत दिनों उपायुक को सौंपे गए 31 सूत्री मांग पत्र पर कार्य हो रहा है. वर्तमान में कुछ बिंदुओं पर काम होना है, जिसके लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की आवश्यकता है.

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी काम शुरू नहीं हुआ है मुसाबनी ओर घाटशिला में अभी गंदगी की समस्या है. उन्होंने आग्रह किया कि इसके लिए संबंधित विभाग ओर कंपनियों को निर्देशित कर दिया जाए तो पूजा कमिटियों की समस्याएं दूर की जा सकती है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्य करवाए जाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल ओर चलंत शौचालय की व्यवस्था को सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया.

अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सुझाए गए हर बिंदुओं पर पूरी मुस्तैदी से काम हो रहा है. उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम दिन रात लगी हुई है. काफी हद तक काम पूरा हो चुका है बाकी का काम भी पूजा से पहले पूर्ण हो जाएगा.
इस प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव श्याम शर्मा उपाध्यक्ष पवन उपाध्याय देवराज चटर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें