WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : संगठननिष्ठा और सेवा के प्रतीक थे स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा : काले

SHARE:

स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा की अंतिम विदाई में उमड़ा शहर, अमरप्रीत सिंह काले ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, हज़ारों नम आँखों ने किया अंतिम प्रणाम

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा की अंतिम यात्रा में आज नम आँखों से हज़ारों शहरवासियों ने उन्हें अंतिम प्रणाम किया।

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए और जुगसलाई स्थित शिव घाट (मुक्ति धाम) पहुँचकर दिवंगत नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर काले ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। काले ने कहा कि स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और कार्यकर्ताओं के लिये एक अभिभावक और मार्गदर्शक की तरह सदैव समर्पित रहा। उनका सादा जीवन, अनुशासित कार्यशैली और समर्पण भाव भाजपा परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

प्रदेश प्रवक्ता काले ने ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जुगसलाईवासी तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर