Breaking News
Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:‘नाना’ कहकर रुकवाई बाइक, फिर बरसा दी गोलियां: भागलपुर में BJP नेता उमा भूषण तांती की हत्या में ‘लाइनर’ की तलाश तेज Fake SIM Card Scam : 400+ फर्जी SIM का खेल! कुजंग की मोबाइल दुकान पर CBI का धावा, बिहार के साइबर ठगी केस से जुड़े तार Army Jawan Death in Hazaribagh: जंगल में पेड़ से लटका मिला फौजी, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; मौत ने खड़े किए सवाल Love Affair Murder: शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने रच दी खौफनाक साजिश! पूर्णिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य Jamshedpur : पाकिस्तान ने फिर दिखाया घटियापन, 104 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका : सतनाम सिंह गंभीर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा से शिवम पटेल 1700 किमी की पदयात्रा पर हुए रवाना, अंदर पढ़ें क्या है उद्देश्य

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बागबेड़ा माई दरबार के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मंदिर निर्माण के समर्थन में आस्था और समर्पण का एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत युवा श्रद्धालु शिवम् पटेल आज बागबेड़ा से लगभग 1700 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए।

इस पदयात्रा का उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मंदिर निर्माण के लिए प्रतीकात्मक रूप से ईंट भेंट करना है। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा लगभग दो महीनों में पूरी होने की संभावना है। यात्रा के दौरान शिवम् पटेल पैदल चलते हुए विभिन्न स्थानों पर लोगों को इस धार्मिक एवं आस्था से जुड़े अभियान से जोड़ने का कार्य भी करेंगे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर बागबेड़ा माई दरबार के सदस्य संदीप सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा, तथा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने शिवम् पटेल को माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं नगद सहयोग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सुनील गुप्ता सहित अन्य स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए यात्रा की सफलता एवं मंगलमय पूर्णता की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के सहयोग से रुकने और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यह पदयात्रा सुचारू रूप से पूरी हो सके।

इस मौके पर संतोष ठाकुर, गौरव सिंह, सनी सिंह, बिपिन तिवारी, सचिन, मास्टर जी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी मुदिता सिंह, सीमा पांडे, अमन ठाकुर, विकास तिवारी, वेद प्रकाश सहित माई दरबार सेवा संघ के साथीगण एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर