Breaking News
Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:‘नाना’ कहकर रुकवाई बाइक, फिर बरसा दी गोलियां: भागलपुर में BJP नेता उमा भूषण तांती की हत्या में ‘लाइनर’ की तलाश तेज Fake SIM Card Scam : 400+ फर्जी SIM का खेल! कुजंग की मोबाइल दुकान पर CBI का धावा, बिहार के साइबर ठगी केस से जुड़े तार Army Jawan Death in Hazaribagh: जंगल में पेड़ से लटका मिला फौजी, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; मौत ने खड़े किए सवाल Love Affair Murder: शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने रच दी खौफनाक साजिश! पूर्णिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य Jamshedpur : पाकिस्तान ने फिर दिखाया घटियापन, 104 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका : सतनाम सिंह गंभीर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शादी से पहले ही मंगेतर के घर कर दी चोरी, गोविंदपुर पुलिस की हिरासत में महिला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाशनगर में शादी से पहले ही एक महिला द्वारा अपने मंगेतर के घर से गहनों की चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में काफी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की पहचान पूजा पाण्डेय के रूप में हुई है, जो पहले से ही शादीशुदा बताई जा रही है। वह बिरसानगर जोन नंबर-9 में रहने वाली सरिता श्रीवास्तव के घर पर रह रही थी। इसी दौरान पूजा ने सरिता के घर से लाखों रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली और वहां से फरार हो गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जाता है कि फरार होने के बाद पूजा पाण्डेय की मुलाकात गोविंदपुर प्रकाशनगर निवासी निखिल सिंह से हुई। कुछ ही समय में उसने निखिल को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और दोनों के बीच शादी की बात तक पहुंच गई। इस बीच सरिता श्रीवास्तव को अपने घर में चोरी की जानकारी मिली तो वह पूजा की तलाश में निकल पड़ी। खोजबीन के दौरान सरिता गोविंदपुर स्थित निखिल सिंह के घर पहुंच गई, जहां पूजा भी मौजूद थी।

सरिता के पहुंचते ही वहां हंगामा हो गया और मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद निखिल सिंह को भी अपने घर से गहनों के गायब होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि पूजा ने निखिल के घर से भी गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूजा पाण्डेय ने कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह से धोखाधड़ी की है।

फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर