WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur-Industrial Area Raid : औद्योगिक क्षेत्र के कंपनी में जिला प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप

SHARE:

कंपनी पर चोरी के स्लैग की अवैध खरीदारी का आरोप

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र-7 स्थित प्रकाश इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित लक्ष्मी गणेश इंटरप्राइजेज में एसडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट के स्लैग खरीदे जाने मामले को लेकर जिला प्रशासन ने छापेमारी की. मंगलवार देर शाम सरायकेला सिविल एसडीओ सदानंद महतो, प्रशिक्षु आईएएस रजत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, गम्हरिया अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत पुलिस बल छापेमारी में मौजूद रहें. टाटा स्टील गम्हरिया द्वारा श्री गणेश लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विजय कुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाया गया है कि वे कंपनी से चोरी कर निकलने वाले स्लैग-स्कैप की खरीदारी करते हैं. इसी मामले की जांच करने जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी. मौके पर विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि उन्होंने यह माल टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट से खरीदा है. जिसके कागजात उनके पास हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर सिविल एसडीओ को कागजात प्रस्तुत किया गया, लेकिन कागजात अधूरे रहने के चलते कंपनी प्रोपराइटर विजय कुमार श्रीवास्तव को बुधवार को दोबारा मोहल्लत दी गई है कि वे संबंधित कागजात प्रस्तुत करें अन्यथा उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा.ज़िला प्रशासन ने कंपनी में रखे स्लैग को फिलहाल जब्त किया है.

जिला प्रशासन की दबिश से मचा हड़कंप

सरायकेला जिला प्रशासन की टीम की आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह से दबिश देने से हड़कंप मच गया. गौरतलब है कि टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट द्वारा लगातार हो रहे स्क्रैप चोरी मामले को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई जा रही थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर