Jamshedpur : बर्मामाइंस में विवाद के बाद शाहरुख के घर में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, घर से गोली मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में बीते दिनों दो पक्षों में वर्चस्व के बाद जमकर हवाई फायरिंग हुई. इस घटना में महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए. वहीं दोनों पक्षों से 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इधर, गुरुवार को बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी शाहरुख के साथ उसके घर में सर्च ऑपरेशन चलाया. जहां से पुलिस ने एक गोली बरामद की है. इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले घर में आकर गोली रखी और फिर एक घंटे बाद दोबारा शाहरुख को लेकर पहुंची.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने खुद से शाहरुख के घर पर गोली रखी और कहानी गढ़ते हुए शाहरुख के घर से गोली बरामद की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें