WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Gamharia : ट्रेलर से टकराकर युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा

SHARE:

  • तीन साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम
  • भारी वाहनों की मनमानी से सड़कें बनीं जानलेवा, ट्रैफिक विभाग पर उठे सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शनिवार की रात गम्हरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय आशुतोष कुमार की मौत हो गई. मृतक विनायक गार्डन का निवासी था और रामकृष्ण फॉरगिंग्स के प्लांट नंबर-5 में कार्यरत था. इसके साथ ही वह अपने पिता के कॉन्ट्रैक्ट वर्क की देखरेख भी करता था. हादसा उस वक्त हुआ जब आशुतोष ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था. लाल बिल्डिंग के पास केडिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रेलर से उसकी बाइक टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बोकारो थर्मल ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा : गाय को बचाने के प्रयास में छात्र की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ड्यूटी से लौटते वक्त हादसे का शिकार, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

आशुतोष की असामयिक मृत्यु ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. बताया गया कि उसकी शादी मात्र तीन साल पहले हुई थी और वह घर का कमाऊ सदस्य था. पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजन बदहवास स्थिति में हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में रोष है. ट्रैफिक विभाग ने कहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलरों पर कार्रवाई की जाएगी. गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की भरमार है, लेकिन उचित पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण के अभाव में सड़कें असुरक्षित हो गई हैं. पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर