Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुदाना में एक महिला की लाश बरामद की गयी. यह आशंका जतायी जा रही है कि उसका बलात्कार के बाद किसी ने मार डाला है. उसकी हत्या हुई है, ऐसा मानकर पुलिस जांच कर रही है. बताया जाता है कि उसकी पहचान गदरा पंचायत की रहने वाली 38 वर्षीय पुष्पा भूमिज के रुप में हुई है. वह मंगलवार से अपने घर से गायब थी और उसके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे. शरीर पर गंभीर चोट के मिले निशान गुरुवार को तुपुदाना के पास झाड़ियो में उसका शव बरामद किया गया.…
नमन परिवार द्वारा अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता हेतु बैठक जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली दसवीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता के लिए टेल्को, तार कंपनी एवं अन्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने की और सभी से इस ऐतिहासिक यात्रा में अपना समर्थन देने की अपील की. बैठक के दौरान नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, यह यात्रा शहीदों को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, मानगो, जो कि सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल है, में होली मिलन का आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने पूरे जोश से भाग लिया और अबीर गुलाल के साथ होली के पकवानों का भी आनंद लिया. अबीर से पहले फूलों की होली खेली गई. इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित थे. उन्होंने अपने वक्तव्य में स्कूल की उपलब्धियों और सामाजिक, शैक्षणिक विकास और सांप्रदायिक सौहार्द्र के क्षेत्र में इस स्कूल की मुख्य भूमिका की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह वीर कुंवर सिंह कम्युनिटी हॉल विद्यानगर में मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे क्रीड़ा भारती के झारखंड राजीव कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह शामिल हुए. संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया. इस समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीत से समां बांध दिया, तो होली के पारंपरिक पकवानों के साथ गुलाल-अबीर से होली खेली गई. कार्यक्रम में भारी मात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ-साथ सैन्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर होली त्योहार के मद्देनजर सघन जांच जारी है. उसी क्रम में गुरुवार 13 मार्च को ऑपरेशन “सतर्क” के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ हटिया तथा फ्लाइंग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 के फुट ओवर ब्रिज (FOB) के पास एक लाल रंग का ट्रॉली बैग पड़ा मिला. बैग के आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. संदेह के आधार पर टीम द्वारा बैग की जांच की गई. जांच के दौरान बैग से कुल 38 बोतल व्हिस्की बरामद की गई, जिसे उप निरीक्षक एस के…
15 दिन बाद टीबी से हार गए राम सोरेन, अंतिम संस्कार में जुटे तमाम नेता फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का गुरुवार सुबह रांची के रिम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले राम सोरेन को पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. प्रारंभ में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 15 दिन बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें टीबी हो गया है साथ ही हल्का कैंसर का भी लक्ष्ण आ गया था. टीबी अंतिम स्टेज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप गुरुवार सुबह दो दुकानदार आपस में उलझ पड़े. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दुकानदार घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. घायल का नाम गोपाल बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों दुकानदारों के बीच पूर्व से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहा है. गुरुवार को दुकान खोलने के दौरान फिर से दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते दोनों ने एक- दूसरे पर लाठी डंडे और रड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) का 44वां स्थापना दिवस सिंदरी में बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा ने संगठन का झंडा फहराया और कहा कि एडवा का निर्माण बेहतर समाज व्यवस्था के लिए हुआ है. इस समारोह में एडवा की नेत्री ने एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया कि वे महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेंगी और महिलाओं को भेदभाव रहित परिवेश सुलभ कराने, सामाजिक सुरक्षा, न्याय और समानता के अधिकार के लिए हमेशा संघर्षशील रहेंगी. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, नगर सचिव मिठू दास,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. होली और ईद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसके तहत जिले के विभिन्न शहरी थानों में पुलिस बल ने पैदल मार्च निकाला. मानगो में भी एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया, जिसमें सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद, डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर, मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. यह मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर दाइगुटू, कुंवर बस्ती, ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो चौक, गुरुद्वारा बस्ती होते हुए पोस्ट ऑफिस रोड पर समाप्त हुआ.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य तथा सुगम ट्रैफिक व्यवस्था हेतु जिला दण्डाडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्बाध रूप से हो तथा मानगो से डिमना की ओर आने जाने वाले वाहनों का सुचारू परिचालन के संदर्भ में चर्चा की गई. मानगो डिमना रोड में ब्लू वेल स्कूल से दरभंगा डेयरी तक एक लेन से जमशेदपुर शहर आने जाने वाले वाहनों का परिचालन किया जाएगा. इस लेन पर व्यवधान रहित आवागमन हेतु ट्रैफिक पुलिस को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति…
