Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मानगो फ्लाई ओवर निर्माण कार्य की समीक्षात्मक बैठक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य तथा सुगम ट्रैफिक व्यवस्था हेतु जिला दण्डाडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्बाध रूप से हो तथा मानगो से डिमना की ओर आने जाने वाले वाहनों का सुचारू परिचालन के संदर्भ में चर्चा की गई. मानगो डिमना रोड में ब्लू वेल स्कूल से दरभंगा डेयरी तक एक लेन से जमशेदपुर शहर आने जाने वाले वाहनों का परिचालन किया जाएगा. इस लेन पर व्यवधान रहित आवागमन हेतु ट्रैफिक पुलिस को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने, जगह-जगह पर साइन साइनेज लगाने, सड़कों को दुरुस्त करने, अनाधिकृत पार्किंग तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने सहित सड़क किनारे वाले सब्जी दुकानों को अन्य जगह लगाने की व्यवस्था करने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया. इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को पूर्णत: रोककर वैकल्पिक मार्ग से आवागमन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाली यात्री बसों को हाईवे में चिन्हित बस अड्डा पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य को तेजी लाने तथा निर्धारित समय अवधि में फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संबंधित संवेदक को दिया गया. उपायुक्त के द्वारा कहा गया कि आमजनों के आवागमन सुचारू रूप से हो सके, लोगों को परेशानी न हो इस बात का ख्याल रखा जाए.
बैठक में उपायुक्त के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त मानगो समेत अन्य सम्बन्धित मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर