Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का होली मिलन समारोह, होली गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह वीर कुंवर सिंह कम्युनिटी हॉल विद्यानगर में मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे क्रीड़ा भारती के झारखंड राजीव कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह शामिल हुए. संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया.

इस समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीत से समां बांध दिया, तो होली के पारंपरिक पकवानों के साथ गुलाल-अबीर से होली खेली गई. कार्यक्रम में भारी मात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ-साथ सैन्य मातृशक्ति भी उपस्थित रही. कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ. सभी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम के जोश को दुगना कर दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ साथ मातृसक्ति कि भी सहभागिता रही. जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा संगठन गीत गाया गया. सर्वप्रथम संगठन के संस्थापक वरुण जी के द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ढोलक और झाल की थाप के साथ होली के गीतों पर पूरा पूर्व सैनिक समाज झूमता नजर आया. विशेषकर उमेश जी के द्वारा गए गीतों ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

उमेश शर्मा, प्रकाश पूरी ने गीत प्रस्तुत की।मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने भी अपनी अलग टोली बनाकर संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई. मातृ शक्ति की संयोजक पूनम ने इस अवसर पर मौजूद सभी मातृ शक्ति की सदस्यों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा एकजुट होकर उसे सफल बनाने पर जोर दिया.

मातृशक्ति जमशेदपुर महामंत्री विनीता सिंह पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं. मातृशक्ति अध्यक्ष रूबी सिंह सेना के प्रमुख दिवसों के अलावा पर्व-त्योहार भी परिषद मनाती है. पकौड़ी चाय व्यंजन भोजन को लिए पुआ पुरी चिकन की व्यवस्था किया.

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संतोष कुमार, अवधेश कुमार, बिनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, डीएन सिंह, उमेश शर्मा, मोहन दुबे किशोर कुमार दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, संजय सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, बारिक अमरनाथ, गौतम, बिनेश, बिरजू के अलावा संगठन के सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक सपरिवार शामिल हुए. सैन्य मातृशक्ति से पूनम, रूबी सिंह, विनता सिंह, अनुपमा, रिंकी, भावना, शर्मिला, अंजू, कंचन, श्वेता, पूनम, संगीता एवं अन्य उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर