Author: फतेह लाइव • डेस्क
7 बच्चों को गोद लेकर लगातार रक्त उपलब्ध कराते हैं राजेश मार्डी फतेह लाइव, रिपोर्टर. रक्तदान के क्षेत्र में आदिवासी समाज के अगुवाई माने जाने वाले जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन आदिवासी युवा रक्तदाता राजेश मार्डी को 76वीं बार रक्तदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अगामी 8 फरवरी 2025 शनिवार को झारखंड और ओड़िशा की सीमा से सटे जामशोला चेक पोस्ट स्थित कुंवारडीह, मयुरभंज जिले के एक रंगारंग कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह सम्मान संताली महिला लेखक संघठन, “आयो आड़ाञ ” जामशोला के द्वारा पहली एकदिवसीय संताली साहित्य सम्मेलन 2025 “जुवान आगुव़ान”…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा प्रदत्त व्हील चेयर सोनारी निवासी अजय तिर्की को दिया गया. अजय तिर्की का बीते दिनों सड़क दुर्घटना में एक नस दब गया था. मंगलवार को यह व्हील चेयर जनसुविधा ट्रस्ट के मुकुल मिश्र एवं अतुल सिंह, लालू कुमार, शंकर राय, कैलाश सिंह आदि की मौजूदगी में अजय तिर्की को दिया गया. व्हील चेयर पाकर अजय तिर्की ने विधायक सरयू राय का आभार जताया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला अंतर्गत कपाली ओपी अंतर्गत एक बार फिर से चाकू बाजी का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गौस नगर निवासी 22 वर्षीय शब्बीर आलम का विवाद कुछ युवकों के साथ हुआ था, जिसके बाद कपाली स्थित रामू होटल के पास उन युवकों द्वारा सब्बीर आलम पर चाक़ू चला दिया गया. आनन फानन में उसे टी एंड बी नर्सिंग होम ले जाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं संतुष्टि के लिए मृतक का दोस्त आर्यन खान उसे एमजीएम अस्पताल ले गया. यहाँ भी सब्बीर आलम को डॉक्टर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल प्रयागराज में आयोजित अलौकिक, भव्य और दिव्य आस्था के महासंगम में समाज के बुजुर्ग लोगों को इस ऐतिहासिक पल में शामिल करने का अवसर प्रदान कर रही है. समाज के ऐसे लोग जो साधन अथवा सहयोगी के अभाव में न जा सक रहे हो. मन में भाव हो कुंभ स्नान का ऐसे लोगो को अवसर प्रदान करेगी. श्री श्याम भक्त मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से बस में सभी लोगों को प्रयागराज ले जाया जाएगा. वहां उनके स्नान, विश्राम और भोजन की…
सरयू राय ने कहाः सूची मिलते ही इनका होगा भौतिक सत्यापन, हर कार्य पर रहेगी नजर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से निगम क्षेत्र में कार्यरत सफ़ाईकर्मियों और सफ़ाई ठेकेदारों के नाम सहित पूर्ण ब्योरा मांगा है और यह बताने को कहा है कि सफ़ाई कार्य में लगे कर्मियों के पीएफ और ईएसआई कटौती एवं परिपूर्ति की क्या स्थिति है? यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने उप नगर आयुक्त से जानना चाहा कि नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में नालों और नालियों की सफ़ाई के लिए, सड़कों पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 19 जनवरी को पूर्व कांग्रेस नेता जीतेन्द्र सिंह के भाई संतोष सिंह की जान अपराधियों ने गोली मारकर ले ली थी. यह घटना मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड में हुई थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौक़े स्थल से फरार हो गए थे. वहीं मृतक संतोष सिंह के भाई कांग्रेस के पूर्व नेता जीतेन्द्र सिंह द्वारा मानगो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वहीं इस मामले में मानगो थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रौनक सिंह को दिल्ली से ट्रांजित रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया और निखिल सिंह को जमशेदपुर से गिरफ्तार…
पुलिस की सुस्ती की खुल रही पोल, लोग बोले नहीं होती गश्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ गया है. रविवार देर रात ही चोरों ने परसुडीह थाना क्षेत्र के दयाल सिटी में 5 फ्लैट का ताला तोड़ 9 लाख की चोरी की थी. इधर, चोरों ने सोमवार देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ रॉक गार्डन में 9 फ्लैट का ताला तोड़ लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि ये वही गैंग है जिन्होंने परसुडीह में चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिन फ्लैट में चोरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल के साकची बाजार जलेबी लाइन एवं चक्की लाइन में मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह की अध्यक्षता में एवं मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी एवं अमित अग्रवाल की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया. साकची पूर्वी मंडल के हम सभी सदस्यों ने करीब 180 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया. सदस्यता अभियान में आज प्रमुख रूप से मंडल के सदस्यता संयोजक अंकित मोदी, कृष्णा शर्मा, सतबीर कांत, सुधाकर, समीर हुसेन, इकबाल सिंह, अभिषेक पांडे, सौरव कुमार, राजकुमार दास, निक्कू पाठक, नितेश चावला, रोहित कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर की ओर से 28 जनवरी से 8 फरवरी तक जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में होने वाले मीडिया कप -2025, क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह मंगलवार की सुबह 11.30 बजे किया जायेगा. इस मौके पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनय मित्तल, विधायक मंगल कालिंदी, एसएसपी कौशल किशोर, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास, महासचिव राजेश रंजन, विधायक मंगल कालिंदी अन्य लोग मौजूद रहेंगे. इस वर्ष मीडिया कप देश में उद्योग क्रांति को नई दिशा देने वाले और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले उद्योगपति रतन टाटा के नाम समर्पित रहेगा. इस…
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बर्मामाइंस के केरला पब्लिक स्कूल ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन सोमवार को किया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत नायर ने विद्यार्थियों को मेहनत और भविष्य के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका बरुआ ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.वहीं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. मौके पर गुरमीत कौर, शर्मिला मुखर्जी, सुभोदीप सरकार, आनंद, गीरजा व अन्य शिक्षक…
