Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पाण्डेय ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. साथ ही इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की. जिससे भारत को आर्थिक रुप से मजबूती मिली. महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अपने 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल में डा.मनमोहन सिंह ने देश के लोगों के लिए फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन एवं राइट टू इंफोर्मेशन जैसे कानून…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी आर्टिस्ट पूजा बुधराजा ने विगत दिनों पहले दिल्ली गुड़गांव के ले मेरिडियन होटल में टाइम्स ग्रुप इंडिया टुडे द्वारा आयोजित Cosmopolitan Blogger Award के इमर्जिंग मेकअप आर्टिस्ट वेस्ट का खिताब अपने नाम किया. ये खिताब उन्हें colorbar के फाउंडर समीर मोदी ने दिया. जैसा कि ज्ञात है पूजा बुधराजा पिछले 5 वर्षों से मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही है. उन्होंने SMA एकेडमी पुणे से कोर्स किया है. पुणे में उन्होंने नौकरी छोड़कर अपने निवास रिफ्यूजी कॉलोनी में 2 वर्ष पूर्व अपना मेकअप स्टूडियो का काम शुरू किया. साथ ही सोशल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम मशीन से कार्ड चुराकर रुपयों की अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी निवासी सुभेंदू चक्रवर्ती ने अज्ञात के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुभेंदू ने शिकायत में बताया है कि 25 दिसंबर की दोपहर वे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन से रुपयों की निकासी करने के लिए गए थे। इस दौरान एटीएम मशीन में उनका एटीएम कार्ड फस गया। उन्होंने काफी प्रयास किया पर कार्ड नहीं निकला। इसी दौरान एटीएम के बाहर खड़े…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख एवं शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा राष्ट्र ने एक ईमानदार विद्वान और आर्थिक सुधारों के जनक को खो दिया है, जो देश के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा उनकी ईमानदारी और इस देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में उनका योगदान देश का हर एक नागरिक हमेशा याद करता रहेगा. उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश का हर एक नागरिक दुखी और शोकाकुल है.

Read More

वेल्ला आ गया है जुदाई दा असां हुण मुड़ के औणा नइ …… साकची गुरुद्वारा मैदान में ‘सफर-ए-शहादत’ का सातवां दिन: निडरता के प्रतिक छोटे साहिबजादों की शहादत वृतांत सुन नम हुई संगत की आँखे फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में ऐसा सुखद माहौल था जिसे एक गुरु का सच्चा सिख ही समझ सकता था. एक तरफ़ संगत नम आँखे लेकर दीवान से बाहर निकल रही थी. दूसरी तरफ इन गौरवशाली क्षणों पर गर्व करते हुए नम आँखो से ही बोले सो निहाल के जयकारे लगा रही थी. मौक़ा था ‘सफर-ए-शहादत’ शहीदी सप्ताह का सातवां दिन और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची स्थित शहीद साहिबजादे चौक में गुरु गोविंद सिंह जी के चारों शहीद बेटे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह एवं उनकी मां गुजर कौर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और पंथिक मर्यादा अनुसार बाबा महेन्द्र सिंह ने अरदास की. इस मौके पर गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, सीजीपीसी के पूर्व महासचिव सुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह पदरी और सलाहकार हरदयाल सिंह ने ऐतिहासिक घटनाक्रम की जानकारी दी. सरदार दीपक सिंह गिल के पहल पर हुए कार्यक्रम में झारखंड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि हमने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी है। वह एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत को एक वित्तीय शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक निर्दोष व्यक्ति थे और उनके खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। उनका कार्यकाल भारत के लिए एक स्वर्णिम काल है। उन्होंने भारत के लोगों खासकर गरीबों के लिए नीतियां बनाईं। हम उनकी यादों को हमेशा संजो कर रखेंगे।सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की वो हिंदू कॉलेज अमृतसर…

Read More

गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में छोटे बच्चों ने शहीदी दिहाड़े पर सिख इतिहास को कराया याद, हुए पुरुस्कृत सिख स्त्री सत्संग सभा के बैनर तले सजा विशेष दीवान, नतमस्तक हुई संगत फतेह लाइव, रिपोर्टर. दादी दी अख दे तारे, गोबिंद दे लाल दुलारे… किदां सब फेल कर गए, सूबे दिया चालां नूँ… जायो सरहंद नूँ संगते भूलयो ना लालां नूँ…छोटे साहेबजादों की कुर्बानी के मंजर को कविता के जरिये सुनाकर बच्चों ने संगत की आंखें नम कर दी. ऐसी कविताओं को प्रस्तुत कर बच्चों ने अपनी सिख विरासत को जीवित रखने का प्रयास किया. वहीं आयोजनकर्ताओं की तैयारी ने भी यह सिद्ध…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची निवासी सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व महासचिव एवं समाजसेवी हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को 12वीं बार प्लेटलेट्स दान कर मानवता की मिसाल पेश की। आज का दान चार साहिबजादो को समर्पित किया गया । हरविंदर सिंह ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर O+ प्लेटलेट्स दान किये जो किसी जरुरत मंद के काम आएंगे। हरविंदर सिंह ने बताया कि वे कई बार रक्त दान कर चुके हैं। जब भी जमशेदपुर ब्लड बैंक को उनके प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है तो वे प्लेटलेट्स देने के लिए हाजिर हो जाते हैं। हरविंदर सिंह ने बताया कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु डी ब्लॉक निवासी 20 वर्षीय खुशबू साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार देर रात खुशबू का शव फंदे से लटका पाया गया। इधर, जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। जानकारी के अनुसार खुशबू सोनारी की रहने वाली है और डेढ़ साल पूर्व उसकी शादी बागुनहातु निवासी रवि साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होता था। दुर्गा पूजा के दौरान भी खुशबू…

Read More