Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित पवन कुमार और उनके भाई औरंगनाथ के घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दोनों घरों से कुल मिलाकर लाखों के गहने और नकदी चोरी होने से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 में रहने वाले पवन कुमार अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात जब वे वापस लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला…
बुधवार को कोल्हान के इस तरफ कूच करेगी सीजीपीसी टीम और पंथ प्रसिद्ध विद्वान फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला और अर्जुन वालिया की देखरेख में इन दिनों कोल्हान की सिख संगत को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर, उनके साथ साथ शहीद हुए भाई मती दास, भाई सती दास की जीवनी को सिख संगत को अवगत कराने की विशेष पहल हो रही है. तख्त पटना साहेब की इस पूरे कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभा रहे हैं वहां की कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह. बुधवार को चाईबासा और सीकेपी में यह आयोजन रखे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के श्री सिंह सभा गोलपहाड़ी गुरुद्वारा साहेब में सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की टीम ने “फतेह लाइव” के चीफ एडिटर सरदार चरणजीत सिंह को सम्मानित किया. दरअसल, पिछले दिनों नौ नवंबर को बिष्टुपुर जी टाउन गुरद्वारा में सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने सिखों की माता साहेब कौर का जन्म दिहाड़ा बहुत ही धूम धाम से मनाया गया था. उस वक्त कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं होने के बाद टीम ने विशेष सम्मान देकर फतेह लाइव का मान बढ़ाया. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आपकी कलम कभी नहीं रुके और समाज को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर–2, साईं बाड़ी की 28 वर्षीय गुरुवारी, जो टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रही है. अपने पाँच वर्षीय दिव्यांग बेटे तथा एक वर्षीय छोटे बच्चे की परवरिश को लेकर निराशा और असहायता से घिरी हुई हैं. उनकी जिंदगी में उम्मीद की किरण उस वक्त जगी, जब समाजसेवी रवि जायसवाल की कान में इस जरूरतमंद परिवार की आवाज पहुंची, जैसे झारखंड के जरूरतमंद लोगों को वह मदद कर चुके हैं. गुरुवारी आर्थिक तंगी के कारण न तो उचित इलाज करा पा रही थी और न ही भोजन, वस्त्र तथा अन्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक राय होकर मारपीट करने के एक मामले में आरोपी चमरू सोरेन, प्रदीप मुर्मू उर्फ धनूराम मुर्मू एवं राहुल लोहार (सभी बिरसानगर जोन नंबर 2 ) ने मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना मिश्रा की अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली. घटना वर्ष 2021 में बिरसानगर जोन नंबर -2 में सुनाई मुर्मू के साथ घटी थी. इस संबंध में सुनाई मुर्मू के बयान पर बिरसानगर थाने में इन तीनों अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. बचाव पक्ष से अधिवक्ता राम चन्द्र कर एवं योगराज श्रीवास्तव ने अदालत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर आपराधिक और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने डोरंडा थाना प्रभारी को आवेदन देकर मांग की है कि पूर्व डीजीपी और उनके सहयोगियों के खिलाफ कठोर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. अधिवक्ता राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल में अनुराग गुप्ता ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर कोयलांचल शांति समिति (KSS) नामक संगठन का गठन किया. इस संगठन के माध्यम से कोयला व्यवसायियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, डॉक्टरों और बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी की जांच का दायरा बढ़ते जा रहा है. एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में जमशेदपुर डीसी के पद पर पदस्थापित कर्ण सत्यार्थ को तलब किया है. एसीबी ने उन्हें गुरुवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है. इससे पहले एसीबी इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार और मनोज कुमार एवं रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद से पूछताछ कर चुकी है. इस पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं…
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर देश का सबसे बड़ा नक्सली पत्नी के साथ मारा गया सीमा पर अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने मौत के घाट उतारा छत्तीसगढ़ सरकार ने एक करोड़ का इनाम रखा था हिड़मा पर फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर जवानों की नक्सलियों के साथ सीताराम राजू ज़िले के जंगलों में मंगलवार को भीषण मुठभेड़ छिड़ गई. इस मुठभेड़ में कम से कम 6 नक्सली मारे गए हैं. इनमें देश का खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा भी शामिल है और साथ में उसकी पत्नी भी. हिडमा दंडकारन्य के माओवादी कैडरों का हीरो था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पुलिस ने शहर में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों जुगसलाई पंछी मोहल्ला निवासी सैयद अजहर ईमाम उर्फ पीएम, आजादनगर गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. असदउल्लाह उर्फ असद, और समीर खान को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 3 हजार रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये के आभूषण बरामद किए. मंगलवार को प्रेस वार्ता में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सोमवार रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित काली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चोकेंगाड़िया गांव में मंगलवार सुबह एक हृदय विदारक घटना घटित हुई. लगभग 80 वर्षीय बटन मांझी, स्वर्गीय लाल मांझी की पत्नी, शौच के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पास के एक कुएं में गिर गईं. पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला गया. पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी…
