Author: फतेह लाइव • एडिटर
आंतरिक शक्तियों को अपने जीवन का मार्गदर्शन करने का अधिकार हमें ही देना हैः सरयू राय मोटिवेशन का बाजार इन दिनों गरम है, बाजार में रोज आ रहे हैं मोटिवेशनल स्पीकर्सः संजय मिश्रा जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि हर इंसान के जीवन में एक आंतरिक शक्ति होती है। उस आंतरिक शक्ति को हम कैसे विकसित करेंगे, कैसे उसे अपने जीवन का मार्गदर्शन करने का अधिकार देंगे, यह हमारे ऊपर है। यह हमारे ऊपर है कि हमने क्या ठाना है, क्या कर गुजरना है। यह हमें ही तय करना होगा, कोई और नहीं करेगा। जिद्दी होना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक सरयू राय ने मंगलवार को बोधि मैदान, गरम नाला, साकची में आयोजन समिति की जरूरी बैठक की। इस बैठक में मेले के दौरान होने वाली खेल गतिविधियों से लेकर फूड स्टॉल तक, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भोजन तक की चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि मेले में 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स में आदिवासी व्यंजनों की भी व्यवस्था होगी। स्वदेशी वस्तुओं के भी स्टॉल्स लगाए जाएंगे। खाने-पानी के अन्य स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। खेल से जुड़े प्रशिक्षकों ने श्री राय को बताया कि 14…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक जत्था प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को सहायता करने के लिए अमृतसर पहुंच चुका है. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न गुरुद्वारों द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार खालसा एड इंटरनेशनल संस्था को जमशेदपुर के लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित की गई रकम 24 लाख ऑनलाइन खालसा एड को सौंप दी गई. साथ ही खालसा एड द्वारा डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर में युद्ध स्तर पर किए जा रहे राहत कार्य मे भाग लिया और सारी व्यवस्था का अवलोकन किया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर को मंगलवार को कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय बंगाल फोटो वीडियो एक्सपो में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान संस्था के लिए बहुत ही गौरव की बात है और हम बंगाल फोटो वीडियो एक्सपो के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं. यह सम्मान संस्था के वर्तमान सचिव दलजीत सिंह एवं सह-सचिव राजेश चौहान द्वारा प्राप्त किया गया. इस अवसर पर संस्था की ओर से पूर्व अध्यक्ष अशोक केसरी, पूर्व सचिव रूपेश कुमार एवं संस्था के संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार भी उपस्थित थे. इस सम्मान समारोह में झारखंड फोटोग्राफिक संगठन केंद्र के अध्यक्ष…
दस माह देर होने के बाद भी वेज रिवीजन पर बोलने का नहीं मिलेगा मौका 14 माह बाद टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव, अभी से संविधान पर हाय तौबा फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग 26 नवंबर को हो सकती है. पहले 13 तारीख को कमेटी मीटिंग होने की बात प्रचारित थी. अगली कमेटी मीटिंग में सिर्फ टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान में संशोधन के विषय पर परिचर्चा होगी. मजेदार बात है कि कमेटी मैंबर बैठकर अपनी ही गर्दन कटवाने के प्रस्ताव पर परामर्श करेंगे. टाटा स्टील में वेज रिवीजन में दस माह का विलंब हो चुका…
पिछड़ी जाति की सियासत के अलंबरदार शैलेश पर उठ गया बड़ा सवाल कर्मचारियों के स्थानांतरण का नियम कायदा बनाने के लिए गंवा दी कुर्सी मैकेनिकल फील्ड मेंटनेंस के जेडीसी चेयरमैन के पद से शैलेन्द्र ने दिया इस्तीफा टुन्नू चौधरी ने मसला नहीं सुलझाया, बैकफुट पर आ गया कमेटी मैंबर चरणजीत सिंह. टाटा स्टील के मैकेनिकल फील्ड मेंटनेंस के जेडीसी चेयरमैन रहे शैलेन्द्र कुमार अब सिर्फ वहां के कमेटी मैंबर हैं. उनका गुनाह यह है कि उन्होंने फील्ड मेंटनेंस के कर्मचारियों के एक से दूसरे विभाग में स्थानांतरण के लिए नियम कायदा तैयार करने का सुझाव दिया है. चाहते हैं कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भोला बगान के पास मंगलवार सुबह नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में थाना प्रभारी ने मामले को आत्महत्या की आशंका बताते हुए कहा कि यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों को खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत श्री विश्वकर्मा इंजिनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में सोमवार को हुई लूट की घटना में कंपनी प्रबंधन ने अपने पूर्व कर्मचारी पर शक जताया है. इस संबंध में संचालक के भाई पंकज की ओर से करण मुदिलयार समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पंकज के अनुसार आरोपी करण पिछले आठ साल से कंपनी में काम कर रहा था, लेकिन करीब चार माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. कंपनी और दफ्तर की गतिविधियों से वह अच्छी तरह वाकिफ था. शिकायत मिलते ही पुलिस ने…
:: घाटशिला उपचुनाव:: फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया l विधानसभा क्षेत्र के किसी इलाके या बूथ के आसपास से शांति भंग करने की किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है l मतदान प्रक्रिया पूरा होने के उपरांत जमशेदपुर के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र बनाये गए थे l 297 मतदान केंद्रों के ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा हो गए हैँ, जबकि बूथ नंबर – 95, 96 एवं 97 (…
तीन साल का होगा कार्यकाल, गुरु घर की सेवा में सभी को साथ लेकर चलने की घोषणा की सुनीता कौर ने समर्थन में लिया नाम वापस, प्रधान ने निकाला ये नियम, क्या है A-B का पेंच, कौन गुट होगा हावी? फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहेब में सिख स्त्री सत्संग सभा की दो गुटों के झगड़े में प्रधान पद के लिए हुई चुनावी सभा में मंगलवार को बीबी चरणजीत कौर को नया प्रधान बनाया गया. उनका कार्यकाल 2025 से 2028 तक तीन साल का होगा. प्रधान चुने जाने के बाद नई प्रधान का मौजूद संगत ने फूल माला…
