Author: फतेह लाइव • एडिटर
फ़तेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा कुटीर मंदिर के पास उस समय माहौल गरमा गया. जब ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के कर्मचारियों और स्थानीय बस्तीवासियों के बीच विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया. यह घटना देखते ही देखते पूरे इलाके में तनाव का कारण बन गई और लगभग दो घंटे तक स्थिति पूरी तरह बेकाबू रही. जानकारी के अनुसार, बाबा कुटीर मंदिर के समीप ब्लिंकिट का एक स्टोर संचालित है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टोर के कर्मचारी अपनी डिलीवरी गाड़ियां सड़क पर बड़ी संख्या में खड़ी कर देते हैं. इससे आए दिन वहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा मिशन घाट पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई. जब स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ. कुछ ही देर में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक काले रंग की जिंस, सफेद चेक शर्ट और काले जूते पहना हुआ है. यह वही कपड़े हैं जिनमें सूरज गोराई 19 सितम्बर को घर से निकला था. परिजनों ने भी कपड़ों की पहचान कर आशंका जताई कि बरामद शव सूरज का ही है. गौरतलब है कि 19 सितम्बर को ही सूरज गोराई की बुलेट मोटरसाइकिल सोनारी डोबो न्यू ब्रिज…
सेवा कार्य की प्रेरणा मुझे अपने पिताजी से मिली है – अभिषेक मुंडा संयोजक माधवी जवानपुरिया का रहा विशेष योगदान, पिछले तीन महीने से कर रही थी जी-तोड़ मेहनत फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदिवासी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को कुचाई प्रखंड के दलभंगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर में क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में आयोजित इस शिविर ने जन-जन तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुँचाया। शिविर के दौरान नेत्र रोग से पीड़ित दर्जनों मरीजों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा परशुराम भवन को लेकर पिछले कुछ दिनों से हंगामा चल रहा है. ब्राह्मण समाज के दो गुट आमने सामने हैं. विरोधी खेमे के हिर्दयानंद तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद परशुराम भवन के अध्यक्ष डीके मिश्रा भी खुलकर सामने आये और विरोधियों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने ‘फतेह लाइव’ को बताया कि वह नियम के तहत समाज के बीच अध्यक्ष बनाये गए हैं. उनके कार्यकाल में परशुराम भवन की टीम सुचारु रूप से कार्य कर रही है. एक एक चीज का ऑडिट किया जाता है. जिसे वह देखना है आकर जानकारी ले सकते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग शिव मंदिर प्रगाण में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि परशुराम भवन में जो व्यवसायीकरण हो रहा है. उसमें करोड़ों रुपया का घोटाला है. इसको उजागर होना चाहिए और एक-एक चीज का हिसाब होना चाहिए. बैठक की अध्यक्षता हृदयानंद तिवारी ने की. बैठक में परशुराम भवन को लेकर आंदोलन पर विचार विमर्श किया गया. तत्पश्चात एक जुलूस भी निकाला गया. इसमें निर्णय गया की आंदोलन को आखरी मंजिल तक पहुंचाना है. परशुराम भवन का व्यवसायीकरण नहीं…
चोरी, छिनतई की घटनाओं में आये दिन हो रही बेतहाशा वृद्धि फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चिकन पॉइंट नामक दुकान और बगल की सैलून का ताला तोड़कर चोर करीब 18 हजार रुपये की चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि चोर इलाके का पहले से रेकी कर चुके थे। चिकन पॉइंट संचालक के अनुसार गल्ले में रखे 8 से 10 हजार रुपये नकद और कुछ सामान गायब है। उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनकी दुकान में चोरी हुई…
Jamshedpur : सुंदरनगर में घर से मोबाइल और बाइक की चोरी करने में बागबेड़ा से नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नीलडीह गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बागबेड़ा निवासी मनोज उर्फ टिंकू तियू और धोनू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं एक किशोर को लिखापढ़ी के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है मामला नीलडीह के लगुन नामक व्यक्ति के घर में हुई चोरी का है। बीते दिनों उनके घर से दो मोबाइल फोन और एक बाइक चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में बैंक खाते का केवाईसी कराने के नाम पर साइबर बदमाशों ने एक खाता धारक से 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना के शिकार परमानंद नगर निवासी तरूण कुमार हुए हैं, जिनका खाता एसबीआई बैंक में है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की शाम तरूण कुमार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाते का केवाईसी करवाना जरूरी है, अन्यथा खाता बंद कर दिया जाएगा। साइबर बदमाश ने बड़ी चालाकी से बातचीत की, जिससे पीड़ित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गणेश चतुर्थी 2022 को पेशे से पत्रकार प्रवीण सेठी ने एक अभियान की शुरुआत की. इस अभियान के तहत लावारिस शवों के साथ-साथ वैसे लोगों का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ संपन्न कराया जाता है, जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं. इस अभियान के तहत अब तक 470 शवों का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया है. इस अभियान में पार्वती शमशान घाट प्रबंधक कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जहां उनके द्वारा यथासंभव मदद पहुंचाने का प्रयास अभियान के सदस्यों को किया जाता है. गणेश चतुर्थी 2022 से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शारदीय नवरात्र के पूर्व पूरे देश समेत जमशेदपुर में भी धूमधाम के साथ महाल्या आयोजित की जा रही है. रविवार को महालया के अवसर पर विशेष तौर पर देवी की आराधना की जा रही है. इसी दौरान जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई. जहां महालया गीत से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. सोमवार से जहां शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है. वहीं एक दिन पूर्व पूरे देश में महालया के अवसर पर देवी की आराधना की जा रही है. जहां लोग मां दुर्गा की आराधना कर उनके आगमन पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन…
