Author: फतेह लाइव • एडिटर
सिटी डीएसपी कार्यालय और थाना के पास गोलियां चलने से पुलिस की कार्यशैली पर उठी उंगलियां फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने बुधवार दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी. इस घटना में कन्हैया यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपराधी अचानक पहुंचे और कन्हैया यादव पर कई राउंड गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि उसे तीन से अधिक गोलियां लगी हैं. फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. घटना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ड्राइवरों के उचित मानदेय की मांग को लेकर 11 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल से पहले जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर मंगलवार रात हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय के पास मुख्य सड़क की बताई जा रही है, जहां करीब 20 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने जय किशोर सिंह पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अपने जीवन में 80वीं बार रक्तदान करने वाले और रक्तदान को अपना मिशन बनाने वाले जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से चर्चित राजेश मार्डी की जीवनी पर आधारित एक डोक्यूमेंट्री फिल्म का सातवें बारीपदा नेशनल इंडिजिनियस शॉट फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए नामांकन किया गया है। यह फिल्म फेस्टिवल दिनांक 14 और 15 फरवरी 2026 को बारीपदा के “शहीद स्मृति भवन” में रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में आयोजित किया जाएगा। ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी के नाम से संथाली भाषा में बनी इस डोक्यूमेंट्री फिल्म की कुल अवधि 12 मिनट की होगी। गोमहेड़ ऊमुल प्रोडक्शन के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नई दिल्ली के इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत झारखण्ड के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भी जिला अध्यक्षों को सभी निर्णायक शक्तियाँ प्रदान कर दी गई है। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और जमीनी जुड़ाव को मजबूत करना ही कांग्रेस संगठन के मजबूती की कुंजी है। राहुल गाँधी ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड कमिटी,…
कंचन सिंह ने कहा- ऐसे कार्यक्रम छात्रों को मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं फतेह लाइव, रिपोर्टर. सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर के संस्थानों की पहल पर साकची स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य तथा सुख-शांति की कामना की। बुजुर्गों के साथ साझा किए अनुभव और खुशियां सैन्य मातृशक्ति ने इस अवसर को एक नेताजी सुभाष दिवस एवं विजय दिवस अनुभव के तौर पर लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों के बीच लंच…
मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान लोगों से मांगा समर्थन फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से मानगो पारडीह चौक, कुली रोड, वाटिका ग्रीन सिटी, चूनाशाह कॉलोनी, मानगो क्रास रोड नंबर 1, जाकिर नगर में समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से जनसमर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो मानगो के विकास की नयी गति प्रदान करेंगे. उन्होंने बताया कि बन्ना गुप्ता ने मानगो के विकास के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चाईबासा जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में बीती रात असामाजिक तत्वों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी एक हाइवा में आग लगा दी। घटना आनंदपुर–रोबोकेरा मुख्य सड़क पर रोबोकेरा के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आगजनी में हाइवा (नंबर JH-01 FB 4984) पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाइवा चालक जाहिर खान ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 11 बजे वाहन खड़ा कर पास के कमरे में सोने चला गया था। आगजनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राजधानी रांची जिला के ग्रामीण इलाके तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोधमा में एक युवक की ज़हर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर आरोपी भाभी ने अपने पति के साथ मिलकर देवर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 9 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि लोधमा गांव में एक युवक की ज़हर खाने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। परिजनों द्वारा युवक शंकर नायक को इलाज के लिए एमजीएम…
औसत वेतन 31.40 लाख रुपये, 145 कंपनियों ने कैंपस में लिया हिस्सा फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर ने अपने दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) प्रोग्राम के 2024-26 बैच के लिए फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस बैच के 576 छात्रों को 145 विभिन्न कंपनियों से कुल 578 ऑफर्स मिले, जिसमें 576 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स शामिल हैं. खास बात यह रही कि 25 कंपनियां पहली बार एक्सएलआरआइ के साथ जुड़ीं, जो संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. प्लेसमेंट के दौरान छात्रों की क्षमता का प्रमाण देखते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नो) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इग्नो क्षेत्रीय केंद्र, रांची से पधारे एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मोतीराम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षार्थी केंद्र की समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) डॉ. त्रिपुरा झा के समन्वयन में किया गया। इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर, सचिव प्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्रसाशनिक सचिव सतीश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल की गरिमामयी उपस्थिति…
