Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इग्नो का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नो) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इग्नो क्षेत्रीय केंद्र, रांची से पधारे एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मोतीराम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षार्थी केंद्र की समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) डॉ. त्रिपुरा झा के समन्वयन में किया गया। इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर, सचिव प्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्रसाशनिक सचिव सतीश सिंह उपस्थित रहे। साथ ही कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपने संबोधन में डॉ. मोतीराम ने इग्नो विश्वविद्यालय की स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इग्नो विश्व का सबसे बड़ा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय है, जो उन शिक्षार्थियों तक शिक्षा पहुँचाता है जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों एवं कार्यरत शिक्षकों के लिए उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार कोई भी व्यक्ति नौकरी करते हुए या आर्थिक सीमाओं के बावजूद इग्नो के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड के माध्यम से इग्नो किसी भी उम्र के शिक्षार्थी को शिक्षा, उन्नति और पदोन्नति के अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान इग्नो में पहले से पीजी कार्यक्रमों में नामांकित छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और इग्नो की लचीली, सुलभ एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रणाली की सराहना की। इस कार्यक्रम में बी.एड के सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को गंभीरता, रुचि और प्रतिबद्धता के साथ सुना।

कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए इग्नो के प्रतिनिधियों, महाविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर