Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चक्रधरपुर रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल के वरीय कमांडेंट के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सोमवार को आरपीएफ उड़नदस्ता दलने एक चोर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा. पकड़े गए व्यक्ति का नाम अकीबुर रहमान मंडल उर्फ अकीर अली मंडल है, जो बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है. उसके पास से एक पोको कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है, जिसे उसने कुछ दिन पहले टाटा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन से किसी अनजान यात्री से चोरी किया था. पकड़ाया हुआ व्यक्ति पहले भी यात्रियों के सामान चोरी करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मरीना सिटी में हुई बैठक में ये तय किया गया कि इस चुनाव में आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे और फर्जी मतदान हरगिज नहीं होने देंगे। अगर किसी ने फर्जी मतदान करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि लोग ये क्रेडिट लेते हैं कि उन्होंने एमजीएम बनवा दिया। कैसा एमजीएम बनवाया, जहां पानी नहीं है। जिनका ऑपरेशन होना है, जरूरी है, उनका ऑपरेशन नहीं हो रहा है। ऑपरेशन होगा कैसे। अस्पताल में पानी है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार TOPB मामलों की रोकथाम हेतु एएसआई बलराम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान 6 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट रांची एवं डिविजनल TOPB टीम, रांची द्वारा ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत रांची रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 18611 (रांची–बनारस एक्सप्रेस) से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शंकर रवानी (उम्र लगभग 46 वर्ष), निवासी डोरंडा, रांची के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से वुडलैंड कंपनी का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद में लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सोसाइटी में विकास खंडेलवाल के घर से अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा पहले ही अमित अग्रवाल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया था कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर विकास खंडेलवाल…
झारखंड अग्निशमन विभाग से दो और टाटा स्टील के एक दमकल मौक़े ने पाया आग पर काबू फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस–पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और अपने स्तर से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गये। लोगों ने गोदाम में रखे सामानों को भी बाहर निकाला। इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग से दो और टाटा स्टील से एक दमकल मौक़े पर पहुंची और आग पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चतरा जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चतरा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेकाबू स्पीड और अनियंत्रित वाहनों के चपेट में आने से रोज बेगुनाहों की मौत हो रही है। चतरा में तेज रफ्तार गैस लदा वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ में हुई है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है। प्रह्लाद सिंह स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के अपने चचेरे भाई थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते…
यूनियन ने दिया चार्टर और डिमांड, जल्द प्रबंधन से वार्ता शुरू होने की उम्मीद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ससमय वेतन समझौता संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है. फलस्वरूप शनिवार को यूनियन की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया. गौरतलब हो कि पिछले दिनों यूनियन की ओर से बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें तमाम कमेटी मेंबर्स एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संवाद स्थापित कर चार्टर्ड ऑफ डिमांड के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे. तमाम सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद यूनियन की ओर से मांग…
सिदगोड़ा बाजार और विद्यापति नगर की शराब दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, 10 हजार रूपये बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिदगोड़ा पुलिस ने सिदगोड़ा बाजार और विद्यापतिनगर स्थित शराब दुकान में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी कार्तिक लोहार उर्फ चेपा और रितिक पाल शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से पांच हजार रुपये नकद भी बरामद किए है। जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 28-29 जनवरी को सिदगोड़ा बाजार और विद्यापतिनगर में शराब दुकानों में नकद की चोरी की गई थी। इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने परिवार जनों के संग कार्यक्रम में शिरकत की. यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे. यूनियन के अध्यक्ष शशि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बारीडीह स्थित वास्तु विहार के नजदीक Kiwiz डांस स्टूडियो ने अपनी पहली वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्टूडियो के विद्यार्थियों द्वारा शानदार डांस प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में केक कटिंग सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्टूडियो के डायरेक्टर राकेश बारीक एवं मंजू राणा ने बताया कि डांस स्टूडियो में विभिन्न नृत्य शैली के साथ फिटनेस क्लास, जूमबा, एरोबिक्स एवं योगा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। साथ ही रियल्टी शो एवं वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए…
