Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में जमकर हंगामा हुआ. मानगो निवासी तंजीर खान नामक युवती को चक्कर आने पर परिजन इलाज के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ी और वह गिर पड़ी. चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि स्थिति गंभीर नहीं है और उसे ओपीडी में दिखाना होगा. इस पर स्वजन भड़क उठे और सवाल किया कि यदि हालत सामान्य थी तो वे इमरजेंसी क्यों आते. डॉक्टरों का कहना था कि इमरजेंसी विभाग में केवल गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जाता है. इसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आगामी 5 सितंबर को साकची में निकलने वाले “जुलूस-ए-मोहम्मदी” की तैयारियों को लेकर आज साकची थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने जुलूस के सुचारु संचालन और शहर में शांति व सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में जुलूस के दौरान शांति और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की। जुलूस मानगो गांधी मैदान से सुबह 8:30…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके में करनडीह के झारखंड नगर कावेरी रोड में टीटी नाग के बिहार सरकार की जमीन पर बन रही बहुमंजिला व्यवसायिक फ्लैट निर्माण कार्य को शीघ्र तोडने एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने कि शिकायत दर्ज पूर्व में भी अंचल अधिकारी श्री मनोज कुमार से की गई थी. उसके बावजूद भी बहुमंजिला व्यवसायिक फ्लैट निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रही है. उपरोक्त संदर्भ में पुनः अंचल अधिकारी मनोज कुमार से मुखिया सिनी सोरेन आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य…
नशा के दुष्परिणाम पर होगी परिचर्चा – विकास सिंह, बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ करता है हर साल कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर. 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से सभी वर्गों के शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम मानगो डिमना रोड स्थित महेंद्र मैरिज हॉल में रखा गया है। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि विगत 5 वर्षों से संघ के द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य किया जाता रहा है। इस वर्ष भी प्राथमिक,मध्य,उच्च विद्यालय के साथ-साथ इंटर एवं डिग्री कॉलेज के शिक्षकों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में श्री श्री लक्ष्मी नारायण शिव दुर्गा हनुमान एवं सूर्य मंदिर समिति द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का बुधवार को भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह मजदूर नेता राकेश्वर पांडे उपस्थित थे. दोनों अतिथियों ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन की शुरुआत की और सभी को पूजा की शुभकामनाएँ दीं. इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इनमें अध्यक्ष प्रदीप कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई राम टेकरी मंदिर से जलझूलनी एकादशी पर बुधवार शाम 4 बजे शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभा यात्रा जुगसलाई के राजस्थान शिव मंदिर में गई. जहां लड्डू गोपाल जी की आरती हुई. जगह जगह पर लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया. कहते हैं कि आज के दिन मां यशोदा जी ने कुआं पूजन किया था. जन्माष्टमी के बाद आज यशोदा जी ने जलवा पूजा जाता है. इस दौरान जयकारों से गूंज उठा जुगसलाई जमशेदपुर का राम टेकरी रोड पर स्थित श्री राम टेकरी मंदिर. पुजारी ने आरती की. पूजा अर्चना करते भक्त जन भक्ति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. न्यू बार मिल (NBM) ने दक्षिण क्षेत्र के लिए कवर वैन डिस्पैच शुरू किया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के दक्षिण क्षेत्र हेतु कई BRN और BFNS वैगनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वैगनों का संचालन विशिष्ट अतिथियों भास्कर और राजा जैन (दक्षिण के प्रमुख वितरकों का प्रतिनिधित्व करते हुए) के साथ-साथ विनीत शाह (मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख – लॉन्ग प्रोडक्ट्स), रमेश शंकर (प्रमुख NBM, MM), पंकज कुमार (प्रमुख WRM), एच. हरिहरन (प्रमुख सेल्स, टाटा स्टीलिंग दक्षिण) की उपस्थिति में बड़ी ही धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम के बाद भास्कर और राजा जैन ने अपनी प्रस्तुति देते…
दलमा के जंगलों में काठजोड़ तालाब में वाहन फेंक भागे बदमाश, कब-तक भागेंगे, पुलिस पीछे लगी है फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान ज्वेलर्स में हुई दिन दहाड़े लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने चांडिल जाने वाले मार्ग पर स्थित काठजोड़ के एक तालाब से घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस कांड के मास्टरमाइंड का भी सुराग मिल गया है और लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि इस पूरे गिरोह का संबंध झारखंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में अभी विवाद समाप्त नहीं हुआ है. सीजीपीसी की देखरेख में यहां प्रधान पद का चुनाव हुआ था. उसमें 823 वोटों से हरविंदर सिंह मंटू को निर्वाचित घोषित किया गया था. इसी दावे को रखते हुए हरविंदर सिंह मंटू ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए निशान सिंह पर हमला बोला. हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि निशान सिंह पर्दे के पीछे से दो चार लोगों की मौजूदगी में जबरदस्ती सेलेक्टेड प्रधान घोषित हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज डिजिटल मीडिया में प्रकाशित एक खबर से पता चला की निशान सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में समीक्षा के बाद बुधवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल और साकची मंडल कारा से कुल 10 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा किया गया। जेल अधीक्षक अजय प्रजापति ने सभी कैदियों को फूल माला पहनाकर विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जेल अधीक्षक ने बताया कि हाल ही में राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद ने राज्य के जेलों में बंद 51 कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया था। इसी आदेश के तहत घाघीडीह सेंट्रल जेल से 8 और साकची मंडल कारा से 2 कैदियों को रिहा किया गया। इस…
