Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पहलुओं पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई है। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। संगोष्ठी मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, गरम नाला के सभागार में दोपहर बाद चार बजे से होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच स्पष्ट जानकारी हो और इसके व्यावहारिक पहलुओं के बारे में स्पष्टता हो, यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है। हाल ही में राजभवन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कराने के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी कुम्हारपाड़ा स्थित सिनेमा मैदान में श्री श्री वीर बजरंग अखाड़ा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में भव्य मंगल आरती और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम और महत्वपूर्ण बैठक में सैकड़ो स्थानीय भक्तजन शामिल रहे. अखाड़ा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू ने विहिप के पदाधिकारियों के समक्ष सभी बस्तीवासियों के बीच अपनी बात रखते हुए, 70 वर्ष पुराने रामनवमी अखाड़े और इनके द्वारा संचालित निरंतर सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यों की पूरी जानकारी दी. केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष और विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोनारी थाना क्षेत्र व्यापारी और आमजन डरे सहमे से रहने लगे हैं. बीते दो सालों से,झारखंड जमशेदपुर का सबसे स्वच्छ सुरक्षित एवं खुशहाल थाना क्षेत्र हुआ करता था. सोनारी पर ना जाने क्यों और किसके शय पर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. आज पुनः दिनदहाड़े सोनारी के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में वर्धमान ज्वेलरी दुकान पर पांच छह के क्रम में अपराधियों में मिलकर बेख़ौफ़ होकर बंदूक के नोक पर डकैती की. इलाके में रहने वाले वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सोनारी की विधी व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आज से कुछ ही महीने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जेपी रोड में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब 33 वर्षीय सुनीता पात्रो का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। वह पिछले डेढ़ साल से अनिल कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी। देर शाम सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात लगभग 11 बजे कागजी कार्रवाई पूरी की। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इधर, मृतका के बेटे राज पात्रो ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार कर आरोप लगाया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर से मंगलवार की देर रात एक युवक की अपाचे बाइक चोरी हो गई। यह घटना कदमा न्यू रानी कूदार निवासी राहुल कुमार के साथ घटी है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार मंगलवार की रात अपने पिता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आए थे। गंभीर हालत देखते हुए पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल ने अपनी अपाचे बाइक (नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया गया है) अस्पताल परिसर में पार्क की थी और रात भर वहीं मौजूद रहे। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब उन्होंने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में दिन दहाड़े डकैती की घटना हुई. पांच के संख्या में आए अपराधियों ने कर्मचारियों की कनपट्टी पर पिस्तौल सटा दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए अपराधी मौके से लाखों के आभूषण ले गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे पांच की संख्या में अपराधी दुकान में पहुंचे थे इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसमें पंकज जैन को पिस्टल का बट से मारकर…
टेंडर के दौरान बोली पर नियंत्रण नहीं रहा, चार दुकानों को लेकर कराया गया था टेंडर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के थर्ड फ्लोर पर दुकानों की टेंडर प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी सामने आई है.सोमवार को कार्यपा लक पदाधिकारी के चेंबर में चार दुकानों के लिए बोली लगाई गई. कुल17 आवेदकों ने टेंडर डाला था, लेकिन प्रक्रिया पर ठेकेदारों का दबदबा इतना रहा कि वास्तविक मूल्य से दोगुनी-तिगुनी दर तक बोली पहुंच गई. सूत्रों के अनुसार,नगर परिषद कर्मियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से एक ही ठेकेदार ने चारों दुकानों पर कब्जा जमाने की कोशिश की. जहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश पर्व पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब से निकले नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए जमशेदपुर की सिख संगत को आज साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ टाटानगर स्टेशन से रवाना किया। सोमवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर जैसे ही संगत एकत्र हुई, चारों ओर “वाहेगुरु सतनाम” और “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों की गूंज से वातावरण पवित्र हो गया। श्रद्धालुओं को गुरु घर की हजूरी में शामिल होने के लिए संगत और कमिटी के सदस्यों ने अपार उत्साह और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में बीती रात जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 16 वांछित अभियुक्तों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, स्थायी वारंटियों की तलाश और आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन था। छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला व चांडिल सहित सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले, NDPS, हत्या, धोखाधड़ी मामलों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर गुरुद्वारा प्रबन्धक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि वे जल्द ही ऊर्जावान कमिटि का विस्तार करेंगे। मंगलवार को जानकारी देते हुए प्रधान निशान सिंह ने कहा कि रविवार को साकची गुरुद्वारा कमिटी के सदस्यों की एक समीक्षा बैठक रखी गयी थी जिसमे कमिटी विस्तार पर एक स्वर में मुहर लगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि गुरु घर की सेवा सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इसे और सुदृढ़ करने के लिए नयी जिम्मेदारियों और ओहदेदारों को शामिल किया जायेगा। उनका…
